फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab gets permission to draw 200 MW additional power from National Grid

संकट के बीच राहत भरी खबर: पंजाब को नेशनल ग्रिड से मिलेगी 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली

Tue, 06 Jul 2021 02:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Jul 2021 02:30 AM IST
सार

पंजाब में बिजली संकट काफी गहरा गया है। यही वजह है कि अब विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है तो वहीं सरकार इसमें सुधार करने में जुटी है। पंजाब को अब 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली नेशनल ग्रिड से लेने की अनुमति मिल गई है। अभी तक पंजाब को 7300 मेगावाट बिजली नेशनल ग्रिड से मिल रही थी। सोमवार से 15 जुलाई तक राज्य को 7500 मेगावाट बिजली लेने की मंजूरी मिली है।

विज्ञापन
Punjab gets permission to draw 200 MW additional power from National Grid
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब में बिजली संकट के बीच अब घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों के लिए राहत की खबर है। नेशनल लोड डिस्पेच सेंटर नई दिल्ली ने पावरकॉम की अपील पर गौर करते हुए ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाने की अनुमति दे दी है, जिसके तहत अब नेशनल ग्रिड से पावरकॉम 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली ड्रा कर सकेगा।

विज्ञापन

 
तलवंडी साबो थर्मल प्लांट की दो यूनिटों के बंद होने से पंजाब में 1320 मेगावाट बिजली आपूर्ति की कमी होने से संकट गहरा गया था। इससे निपटने को पावरकॉम ने पंजाब की ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाने की अपील की थी। पंजाब में इन दिनों धान सीजन और भीषण गर्मी पड़ने से बिजली की मांग अधिक है। 
विज्ञापन


सोमवार को भी पंजाब में बिजली की मांग 13267 मेगावाट दर्ज की गई। ऊपर से तलवंडी साबो थर्मल प्लांट के 1320 मेगावाट की दो यूनिट बंद पड़ने और रणजीत सागर डैम के 150 मेगावाट की एक यूनिट बंद होने से बिजली संकट गहरा गया था। इससे पावरकॉम के लिए बिजली की मांग को पूरा करना मुश्किल हो रहा था इसलिए पावरकॉम ने नेशनल लोड डिस्पेच सेंटर नई दिल्ली से पंजाब के लिए ट्रांसमिशन क्षमता बढ़ाने की मांग की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब नेशनल ग्रिड से पावरकॉम 7300 मेगावाट के बजाय 7500 मेगावाट बिजली ड्रा कर सकेगा। मंगलवार से 15 जुलाई तक पंजाब को नेशनल ग्रिड से 7500 मेगावाट बिजली ड्रा करने की अनुमति होगी। यानी 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली पंजाब को मिलेगी, जो शाम पांच बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक ड्रा की जा सकेगी। पावरकॉम अधिकारियों के मुताबिक इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। साथ ही आम जनता को भी इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

तलवंडी साबो की बंद यूनिट आज से होगी शुरू 
पंजाब में बिजली की मौजूदा स्थिति के बारे एक समीक्षा बैठक सोमवार को पावरकॉम के सीएमडी ए वेणु प्रसाद की अगुवाई में की गई। सीएमडी ने कहा कि मानसून में देरी होने की भविष्यवाणी है, जिस कारण बिजली की मांग बढ़ी रहेगी। इस मांग को तलवंडी साबो थर्मल प्लांट की दो यूनिटों के बंद होने से पूरा करने में समस्या आ रही है।

सीएमडी ने बताया कि तलवंडी साबो थर्मल प्लांट का हाल ही में बंद हुई यूनिट मंगलवार को दोबारा चलने की संभावना है, जिससे राहत मिलेगी। साथ ही बताया कि उन्होंने अपने अधिकारियों साथ राज्य लोड डिस्पेच सेंटर का दौरा किया और खपतकारों की सारी श्रेणियों के लिए बिजली सप्लाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पावरकॉम की ओर से ओपन एनर्जी एक्सचेंज मार्केट बाजार में ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध बिजली खरीद की जा रही है। चार जुलाई को पावरकॉम ने 4.07 रुपये प्रति यूनिट की लागत से 1178 मेगावाट बिजली की खरीद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed