फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Top News 03 December 2021

पंजाब की बड़ी खबरें: कांग्रेस में शामिल हुए गायक मूसेवाला और रूपनगर में विरोध के बाद कंगना ने मांगी माफी

Fri, 03 Dec 2021 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 04:56 PM IST
सार

पंजाब में अब ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी (आरएमओ) नहीं होंगे। सरकार ने आरएमओ को आधिकारिक तौर पर डाइंग कैडर में घोषित कर दिया है। सूबे की ग्रामीण सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सरकार ने 1186 औषधालय खोले थे, लेकिन पदोन्नति नियम न होने के कारण अब तक 626 आरएमओ इस्तीफा दे चुके हैं।

विज्ञापन
Punjab Top News 03 December 2021
पंजाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा अब पंजाब में खुलकर मैदान में आ गई है और सबसे पहले उसने अकाली दल पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। भाजपा ने अकाली दल के दिग्गज मनजिंदर सिंह सिरसा और सुखबीर के पूर्व ओएसडी परमिंदर बराड़ को पार्टी में शामिल करवाया है। पढ़ें अन्य खबरें... 
विज्ञापन


विरोध: मनाली से मुंबई जा रही कंगना रणौत के काफिले को किसानों ने रोपड़ में रोका, माफी मांगकर हुईं रवाना

अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वाल अभिनेत्री कंगना रणौत को शुक्रवार को पंजाब में किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। मनाली से मुंबई जाते समय कीरतपुर साहिब टोल प्लाजा पर कंगना रणौत के काफिले को किसानों ने घेर लिया। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


Sidhu Moosewala: गायक सिद्धू मूसेवाला ने चंडीगढ़ में थामा पार्टी का हाथ, गीतों के कारण अक्सर रहते हैं विवादों में
अक्सर अपने गीतों की वजह से विवादों में रहने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में शुक्रवार को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू और परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। मूसेवाला युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब विधानसभा चुनाव: कृषि कानून वापस लेते ही मैदान में डटी भाजपा, सिरसा को साथ ला अकाली दल पर की सर्जिकल स्ट्राइक

कृषि कानून वापस लेने के बाद भाजपा अब पंजाब में खुलकर मैदान में आ गई है और सबसे पहले उसने अकाली दल पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। भाजपा ने अकाली दल के दिग्गज मनजिंदर सिंह सिरसा और सुखबीर के पूर्व ओएसडी परमिंदर बराड़ को पार्टी में शामिल करवाया है। पढ़ें विस्तृत खबर... 


फैसला: पंजाब में अब नहीं होंगे ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी, सरकार ने आधिकारिक तौर पर डाइंग कैडर किया घोषित

पंजाब में अब ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी (आरएमओ) नहीं होंगे। सरकार ने आरएमओ को आधिकारिक तौर पर डाइंग कैडर में घोषित कर दिया है। सूबे की ग्रामीण सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सरकार ने 1186 औषधालय खोले थे, लेकिन पदोन्नति नियम न होने के कारण अब तक 626 आरएमओ इस्तीफा दे चुके हैं। पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब विधानसभा चुनाव: कैप्टन का दावा- भाजपा और संयुक्त अकाली दल से होगा गठबंधन, ढींढसा बोले-मनगढ़ंत बात   

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और संयुक्त अकाली दल के साथ त्रिकोणीय गठबंधन के रूप में मैदान में उतरेगी। भाजपा ने कैप्टन को स्पष्ट कर दिया है कि वह इस समय पंजाब में सीनियर टकसाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी संयुक्त अकाली दल के साथ गठबंधन के प्रयास में है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed