फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab roadways Contract employees demonstrated at bus stand in many city

पंजाब: पनबस कर्मियों ने बंद करवाए बस स्टैंड, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, सीएम आवास घेरने का एलान

Fri, 24 Sep 2021 10:52 PM IST
ajay kumar संवाद/अमर उजाला, पठानकोट/अबोहर/पटियाला/लुधियाना/जालंधर (पंजाब)
संवाद/अमर उजाला, पठानकोट/अबोहर/पटियाला/लुधियाना/जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 24 Sep 2021 10:52 PM IST
सार

जालंधर में भी अपनी मांगों को मनवाने के लिए लंबे समय से संर्घष कर रही पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को दो घंटे के लिए जालंधर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल को बंद कर दिया। 

विज्ञापन
Punjab roadways Contract employees demonstrated at bus stand in many city
लुधियाना में स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने पंजाब के कई जिलों में नारेबाजी की और धरना दिया। यूनियन द्वारा बस स्टैंड बंद करवाकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी बसों को बस स्टैंड के बाहर निकाल दिया गया। 

विज्ञापन


पठानकोट में दो घंटे के लिए बस स्टैंड को बंद करवाया गया। पठानकोट में सेंटर बॉडी मेंबर राजकुमार, प्रधान सुखविंदर सिंह और महासचिव कमल ज्योति ने कहा कि कर्मचारियों को बिना शर्त के नियमित करने वाली मांग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी ट्रांसपोर्ट बचाने की ओर ध्यान नहीं दे रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री द्वारा भी कर्मचारियों से बैठक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि नए मुख्यमंत्री के आने से 29 सितंबर को किए जाने वाले संघर्ष को स्थगित किया गया है। उनकी मांगे न मानी गईं तो 27 सितंबर को वह किसान संघर्ष में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6 अक्तूबर को गेट रैली की जाएंगी। 11 से 13 अक्तूबर तक हड़ताल की जाएगी। इस दौरान 12 अक्तूबर को नवनियुक्त मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष धरना दिया जाएगा। फिर भी सरकार न जागी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

उधर, अबोहर में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार सुबह अबोहर बस स्टैंड पर दो घंटे तक चक्का जाम करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दो घंटे तक बस बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिरोजपुर डिपो के उपप्रधान बलेदव सिंह ने कहा कि सरकार पीआरटीसी व पनबस कच्चे कर्मचारियों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही जिससे कर्मचारियों को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इस मौके पर फिरोजपुर डिपू के उपप्रधान बलेदव सिंह, मेहर सिंह तथा स्वर्ण सिंह, सतिन्द्रपाल, अमृत सिंह, दलगीर सिंह महंत, शंटी सिंह, इकबाल सिंह मौजूद थे।

उधर, लुधियाना में बीते लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे ठेका बस मुलाजिमों ने भी दो घंटे के लिए लुधियाना बस स्टैंड पर कामकाज ठप कर दिया। लुधियाना डिपो प्रधान शमशेर सिंह ढिल्लों ने बताया कि कई सालों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। पंजाब सरकार से इन मांगों को लेकर यूनियन की बातचीत शुरू हो गई थी, उम्मीद थी कि आने वाले कुछ दिनों में उनकी सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। चरणजीत सिंह चन्नी के नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में उनकी फाइल एक बार फिर से दबकर रह जाएगी। 

उधर, जालंधर में भी अपनी मांगों को मनवाने के लिए लंबे समय से संर्घष कर रही पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को दो घंटे के लिए जालंधर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल को बंद कर दिया। यूनियन ने सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक बस स्टैंड के सभी गेट बंद रखे जो कि 12 बजे के बाद ही खोले गए। इस हड़ताल के कारण जो बसें बस स्टैंड बंद के अंदर थी, वह वहीं पर दो घंटे के लिए जाम होकर रह गई। इस दौरान बलविंदर सिंह राठ ने कहा कि 9 दिन तक चले चक्का जाम के बाद सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि 28 सितंबर से पहले-पहले कांट्रेक्ट मुलाजिमों को पक्का कर दिया जाएगा। 

उधर, पटियाला में पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को बस स्टैंड को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दो घंटे बंद करके धरना-प्रदर्शन किया व सरकार खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के प्रदेश प्रधान हरकेश कुमार विक्की, हरजिंदर गोरा, जसदीप सिंह लाली ने कहा कि पंजाब सरकार का सरकारी ट्रांसपोर्ट को बचाने की तरफ कोई ध्यान नहीं है, यह मुनाफे वाला महकमा है। उन्होंने मांग की है कि पीआरटीसी और पनबस में काम करने वाले कच्चे मुलाजिमों को बिना शर्त रेगुलर किया जाए। पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी के बेड़ों में 10 हजार नई बसें शामिल करने की भी मांग की गई। 
 
पंजाब टैक्सी ऑपरेटर यूनियन ने किया चक्का जाम
अबोहर नगर निगम द्वारा शहर की सभी सड़कों के दोनों किनारों पर फुटपाथ बनाकर मुख्य सड़कों की चौड़ाई कम की जा रही है। एक ओर जहां वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बस स्टैंड के पास सड़क किनारे अड्डा लगाकर अपना कारोबार चलाने वाले टैक्सी ऑपरेटरों को भी वहां से उजाड़ दिया गया। इसके विरोध में टैक्सी चालकों ने अरुट चौक के निकट चक्का जाम कर दिया और निगम के खिलाफ नारेबाजी की। 

पंजाब टैक्सी आपरेटर यूनियन के प्रांतीय प्रधान केवल बतरा ने बताया कि निगम द्वारा फुटपाथों को चौड़ा किए जाने से शहर की सड़कें संकरी हो रही हैं। निगम अधिकारियों ने अड्डा हटवाकर किसी अन्य स्थान पर शैड उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया पर उनका अड्डा हटाने के बाद उन्हें जगह नहीं दी गई, जिससे उनमें प्रशासन के प्रति रोष है। 

एक घंटे तक चक्का जाम होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी जिसकी सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस और नगर निगम अधिकारी दिनेश शर्मा, इंस्पेक्टर करतार सिंह, जसविंदर सिंह तथा गुरजिंदर सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और फोन पर मेयर विमल ठठई को यूनियन सदस्यों की मांग से अवगत करवाया जिस पर उन्होंने यूनियन सदस्यों को एक दिन का समय मांगते हुए जगह उपलब्ध करवाने को कहा। जिसके बाद धरना समाप्त हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed