फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab Police Search Operation in Ludhiana and Amritsar

Punjab: कई जिलों में पुलिस का सर्च अभियान, DGP गौरव यादव बोले- किसी को माहौल खराब करने नहीं देंगे

Tue, 15 Nov 2022 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 01:03 PM IST
सार

डीजीपी ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने पुलिस को खुली छूट दी है कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नशा पंजाब के लिए नासूर बनता जा रहा है जिसे किसी भी हाल में खत्म करना होगा।

विज्ञापन
Punjab Police Search Operation in Ludhiana and Amritsar
लुधियाना में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि चाहे कोई भी हो, किसी को भी पंजाब का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर किसी भी व्यक्ति ने पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी पंजाब गौरव यादव की अगुवाई में मंगलवार को लुधियाना की घोड़ा कालोनी स्थित अंबेकर कालोनी में नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


एक तरफ डीजीपी गौरव यादव पहुंचे थे तो दूसरी तरफ सलेम टाबरी के मोहल्ला पीरुबंदा में आईजी गुरप्रीत कौर दियो पहुंची थी। नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह संधू अपना पदभार ग्रहण करने के बाद सीधे घोड़ा कालोनी पहुंचे। जहां उनके साथ कई थानों की फोर्स थी। इस दौरान पुलिस ने हर घर की तलाशी ली और अच्छे से सामान चेक किया। डीजीपी गौरव यादव अंबेकर कालोनी पहुंचे और पांच मिनट में सर्च अभियान को चेक करने के बाद वहां से मीडिया से बात कर रवाना हो गए। 
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि सीएम भगवंत मान ने पुलिस को खुली छूट दी है कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नशा पंजाब के लिए नासूर बनता जा रहा है जिसे किसी भी हाल में खत्म करना होगा। जिसके तहत आज सुबह से ही पूरे पंजाब में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वह खुद लुधियाना पहुंचे है और कई इलाकों में सर्च अभियान की अगवाई कर रहे है। नशा तस्करों को भी उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि वह नशा तस्करी बंद करे नहीं तो जेल की हवा खाने के लिए तैयार रहे। अमृतपाल सिंह द्वारा दिए जा रहे भड़काऊ भाषणों पर डीजीपी ने कहा कि चाहे कोई भी हो और किसी भी धर्म से जुड़ा हुआ हो, पंजाब का माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे पहले सूचना देकर सरप्राइज चेकिंग के लिए पहुंची पुलिस
डीजीपी की अगवाई में पुलिस की तरफ से लुधियाना के मोहल्ला पीरुबंदा और घोड़ा कालोनी स्थित अंबेदकर कालोनी में सर्च अभियान चलाया जाना था। पुलिस ने दो घंटे पहले सूचना दे दी कि दोनों इलाकों में सरप्राइज चेकिंग की जानी है। ऐसे में लोगों का कहना है कि घोड़ाछाप कालोनी में रेड की सूचना पहले से तस्करों तक पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि जो चिट्टा बेचने वाले तस्कर है वह समय रहते ही नशा ठिकाने लगाने में कामयाब हो गए। करीब 200 पुलिस कर्मचारी और 8 से 10 सीनियर अधिकारी छापामारी में शामिल रहे। सलेम टाबरी में भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। रेड के दौरान कालोनी को सील कर दिया गया। एक तरफ पुलिस मुलाजिम खड़े रहे तो दूसरी तरफ से लोग आना जाना शुरू हो गए। 

इलाके के लोगों ने किया विरोध
इलाके के लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। इलाके के लोगों का कहना था कि अंबेदकर कालोनी में ज्यादातर नगर निगम के मुलाजिम रहते है। नशा तस्करी के धंधे में हमेशा घोड़ा कालोनी का नाम आता था, लेकिन अब तो पुलिस की वजह से उनकी कालोनी का भी नाम बदनाम होने लगा है। लोगों ने कहा कि पुलिस ने हर घर की तलाशी ली, लेकिन किसी को भी कुछ नहीं मिला। वह सभी सफाई कर्मचारी है और अलग अलग इलाकों में अपनी ड्यूटी खत्म कर खाना खाने के लिए आए है। घर पहुंचते ही पुलिस पहुंच गई और अब उन्हें बिना वजह परेशान किया जा रहा है। 

200 मुलाजिमों ने की सर्च, मिली 12 ग्राम हेरोइन
डीजीपी गौरव यादव की अगुवाई में कालोनी के अंदर सर्च अभियान चलाया गया। हर घर की अच्छे तरीके से तलाशी ली गई। दो सौ से ज्यादा मुलाजिमों और अधिकारियों की टीम ने सर्च के दौरान 12 ग्राम हेरोइन बरामद की। इनमें से छह ग्राम एक घर से तो छह ग्राम दूसरे घर से बरामद की गई। डीजीपी ने कहा कि गन कल्चर को प्रमोट नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा ऑर्डर दिए गए हैं कि जिन लोगों ने लाइसेंसी असला लिया है, उनकी वेरिफिकेशन दोबारा से की जाए। क्राइम डाटा ऑनलाइन किया गया है, इसके बाद ही छापामारी पूरे पंजाब में की जा रही है। वेरिफिकेशन को फिजिकल रूप देना जरूरी है, क्योंकि कुछ लोग बेवजह से भी असला लिए हुए हैं। 

जो लोग थ्रेट मिलने की बात कहते है तो जमीनी स्तर पर चेक किया जाएगा कि थ्रेट किस लेवल तक का है। उसके बाद ही असला देने या न देने का फैसला लिया जाएगा। अवैध हथियारों की सप्लाई को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। वहीं, गन हाउस भी चैक किए जाएंगे ताकि पता रहे कि कितने बुलेट रखे है या कितने हथियार उनके पास है। डीजीपी ने फिर दोहराया कि अभी नए आर्म्स लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे। सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों की प्रदर्शनी करने पर कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी गौरव  यादव ने कहा कि अपराध में 60 प्रतिशत हथियार अवैध इस्तेमाल होते हैं। इन हथियारों को रोकने के लिए लगातार ट्रैप लगाए जाएंगे।  

अमृतसर: अन्नगढ़ और मकबूलपुरा में चलाया तलाशी अभियान
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टरों के खिलाफ अन्नगढ़ तथा मकबूलपुरा इलाका में तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व खुद पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने किया। पुलिस की टीमों के अलावा एंटी गैंगस्टर स्टाफ और सीआईए की टीमों ने भी हिस्सा लिया। 

विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी मिली थी कि कुछ किरायेदार बिना सत्यापन के रह रहे हैं, जबकि कुछ ने फ्लैट अपने नाम किराए पर लेकर किसी और को दे रखे हैं। पुलिस दलों ने तलाशी अभियान के दौरान किराए के मकान में रहने वाले किरायेदारों का सत्यापन भी किया। मकबूलपुरा क्वार्टरों की घेराबंदी की गई और गहन तलाशी अभियान चलाया गया। असामाजिक तत्वों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाने की बात पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने कही है। यह तलाशी अभियान दोपहर तक लगातार जारी रहा और इस दौरान मिले हथियारों व अन्य सामान बाबत सीपी बाद में जानकारी देंगे।

पठानकोट: आईजी, एसएसपी समेत सैकड़ों पुलिस जवानों ने प्रेमनगर में दी दबिश
पुलिस ने नशे के लिए बदनाम सुजानपुर के मोहल्ला सुजानपुर में नशा तस्करों के घरों में दबिश दी। आईजी अरुणपाल सिंह और एसएसपी पठानकोट हरकमलप्रीत सिंह खख के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कई वाहनों, घरों और संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। छह घंटे चले इस अभियान में आईजी, एसएसपी के अलावा दो एसपी, चार डीएसपी समेत कुल 164 जवान शामिल रहे। 

एसएसपी ने बताया कि प्रेमनगर एक क्राइम हॉटस्पॉट है और यहां पिछले लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों का बोलबाला रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा समय-समय पर इस क्षेत्र में दबिश दी जाती है और पिछले कुछ वर्षों के दौरान इस मोहल्ले में रहने वाले लोगों पर 400 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 350 शराब तस्करी और 50 मामले एनडीपीएस एक्ट के हैं। 

उन्होंने बताया कि उक्त एरिया में कुछ लोगों ने उनका सहयोग भी किया है, जिससे अपराधियों के गुप्त ठिकानों का पता चला है। उन्होंने कहा कि अपराधी गतिविधि वाले लोगों के वाहनों को चेक किया गया और वाहन एप पर उनकी रजिस्ट्रेशन चेक की गई। एसएसपी ने तस्कर और गैंगस्टरों को स्वेच्छा से जिला छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर वह पकड़े गए तो उनके साथ सख्त रवैया अपनाया जाएगा। 

फिरोजपुर: पुलिस की बस्तियों व मोहल्लों में दबिश से लोग परेशान
पुलिस ने पांच घंटे फिरोजपुर की संवेदनशील बस्तियों, मोहल्लों व कॉलोनियों में दबिश देकर विभिन्न घरों की गहन तलाशी ली है लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस की इस कार्रवाई से लोग परेशान हैं। लोग कहते हैं कि नेताओं की कोठियों में पुलिस दबिश दे तो वहां से सब कुछ बरामद होगा। इस मौके पर एसएसपी कंवरदीप कौर, आईजी व डीएसपी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस ने फिरोजपुर शहर की बस्ती शेखां वाली व बस्ती भट्टियां वाली, छावनी के अंतर्गत बस्ती टैंकावाली व ग्वाल मंडी, गुरुहरसहाए में गांव छांगा राय उताड़ व मोहनके हिठाड़, लक्खोके बहराम के गांव नवां किला व दोना मत्तड़, गांव झोक हरिहर, ममदोट में पोजोके, तलवंडी भाई में अजीत नगर व कोटला, मक्खू गांव खन्ना, मल्लांवाला में मोहल्ला कटिया वाला व जीरा बस्ती माछियां व मोहल्ला समाधि वाला में दबिश देकर विभिन्न घरों की तलाशी ली है। आईजी गौतम चीमा ने कहा कि उन्हें पंजाब सरकार की तरफ से आदेश हैं कि संवेदनशील इलाकों में दबिश देकर जांच करें। फिरोजपुर बॉर्डर इलाका है, यहां पर ड्रोन के जरिये हेरोइन व हथियार पहुंच रहे हैं। वैसे तो पूरा पंजाब ही नशे से प्रभावित है, पूरे पंजाब में चेकिंग अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed