फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police recovered RDX from Tarn Taran 

पंजाब में धमाके की साजिश नाकाम: तरनतारन से मिला डेढ़ किलो आरडीएक्स, दो आरोपी भी गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 08 May 2022 02:17 PM IST
सार

विस्फोटक के साथ पकड़े गए आरोपी बिंदु अजनाला के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है और जग्गा मजदूरी करता है। दोनों पैसे और ड्रग्स के लिए इस काम को अंजाम दे रहे थे।   

विज्ञापन
Punjab Police recovered RDX from Tarn Taran 
आरोपियों से बरामद विस्फोटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस ने एक बार फिर बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने डेढ़ किलो आरडीएक्स व अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईईडी को निष्क्रिय कर आरडीएक्स भेजने वाले की पहचान में जुट गई है।  

विज्ञापन


एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आरएन ढोके ने बताया कि तरनतारन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर स्थित अजनाला के गांव गुज्जरपुरा निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदू और गांव खानोवल निवासी जगतार सिंह उर्फ जग्गा विस्फोटक सामग्री लेकर नौशेरा पन्नुआं इलाके में घूम रहे हैं। तत्काल पुलिस टीम को अलर्ट किया गया और पड़ताल के दौरान दोनों को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से एक काले रंग का बाक्स मिला, जिसमें आईईडी टाइमर, डेटानेटेर, बैटरी और छर्रे बरामद हुए। इसमें करीब डेढ़ किलो आरडीएक्स था। 
विज्ञापन

 
एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी अजनाला के आवां वासाऊ निवासी जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन के कहने पर आईईडी लेकर आए थे। जोबनजीत शातिर किस्म का अपराधी है। कई अपराधों में लिप्त होने के कारण पुलिस ने उसे पीओ घोषित कर रखा है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धारा 25, विस्फोटक पदार्थ (संशोधन) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे और ड्रग्स के लिए करते थे काम  

विस्फोटक के साथ पकड़े गए आरोपी बिंदु अजनाला के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है और जग्गा मजदूरी करता है। दोनों पैसे और ड्रग्स के लिए इस काम को अंजाम दे रहे थे।  पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि दोनों आरोपी का पहला अपराध था या इससे पहले भी विस्फोटक को पहुंचाते रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed