फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Police lathi-charged Mazdoor Union people in Sangrur

Punjab: संगरूर में मुख्यमंत्री के घर विरोध जताने पहुंचे खेत मजदूरों पर लाठीचार्ज, भाजपा ने की घटना की निंदा

Wed, 30 Nov 2022 05:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Nov 2022 05:11 PM IST
सार

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर व पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा ने संगरूर में किसानों पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर लाठीचार्ज किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है।

विज्ञापन
Punjab Police lathi-charged Mazdoor Union people in Sangrur
पुलिस ने किया बल प्रयोग। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के संगरूर में पंजाब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे मजदूर यूनियन के लोगों पर लाठी चार्ज किया है। मजदूर यूनियन के लोग संगरूर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएम भगवंत मान के आवास की ओर कूच कर रहे थे।

विज्ञापन


वहीं मामले में संगरूर के एसएसपी ने कहा कि कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया और विरोध शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रदर्शनकारियों के एक आक्रामक गुट ने हाथापाई की, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित किया। हमने उनकी मांगों का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा ने संगरूर में किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर व पंजाब भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा ने संगरूर में किसानों पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर लाठीचार्ज किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल ने कहा था कि किसानों के बिजली बिल माफ हो जाएंगे, किसानों के ऋण माफ हो जाएंगे, किसानों की जो बकाया राशि है उसे चुका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

चाहर ने कहा कि पंजाब सरकार ने संगरूर में किसानों पर लाठीचार्ज के लिए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई न की और किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो भाजपा किसान मोर्चा सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed