फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: Kotkapura youth dies of pneumonia in Canada

Punjab: कोटकपूरा के नौजवान की कनाडा में निमोनिया से मौत, स्टडी वीजा पर गया था इकलौता बेटा

Sat, 30 Dec 2023 07:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 07:50 PM IST
सार

उसके शव को भारत भेजने के लिए उसके मित्रों द्वारा सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद के लिए एक कैंपेन चलाया गया है।

विज्ञापन
Punjab: Kotkapura youth dies of pneumonia in Canada
कर्मवीर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कोटकपूरा में स्थानीय प्रताप सिंह नगर के रहने वाले व डीएवी पब्लिक स्कूल के डीपीई गुरचरण सिंह की 21 वर्षीय इकलौते बेटे कर्मवीर सिंह की कनाडा में मौत हो गई। नौजवान निमोनिया के चलते पिछले कुछ दिनों से बीमार था और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद कोटकपूरा से विधायक व पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और उसके शव को भारत लाने में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। परिवार के अनुसार कर्मवीर सिंह लगभग डेढ़ वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था जहां वह इन दिनों विनिपैग में रह रहा था।
विज्ञापन


परिवार को सांत्वना देने पहुंचे विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राज्य सरकार के संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात करके नौजवान का शव भारत लाने के लिए प्रयास करने की हिदायतें दीं और परिवार को भी हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed