{"_id":"61966be1e98e6b6da207cde0","slug":"punjab-government-to-start-free-bus-service-for-pilgrims-till-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री करतारपुर साहिब से लौटे सीएम चन्नी: कॉरिडोर तक मुफ्त बस चलाने का एलान, कहा- अनुमति प्रक्रिया सरल बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री करतारपुर साहिब से लौटे सीएम चन्नी: कॉरिडोर तक मुफ्त बस चलाने का एलान, कहा- अनुमति प्रक्रिया सरल बने
Thu, 18 Nov 2021 08:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (बटाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (बटाला)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Nov 2021 08:44 PM IST
सार
पंजाब सरकार करतारपुर कॉरिडोर तक मुफ्त बस सेवा शुरू करेगी। इसका एलान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किया। श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति पा चुके श्रद्धालुओं को ही इस मुफ्त बस सेवा में सफर करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को श्री करतारपुर साहिब में माथा टेक कर अपने मंत्रियों के साथ लौट आए हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह सभी को पहली पाताशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हैं। वह आज गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर लौटे हैं और दर्शन से उन्हें बहुत सुकून मिला है।
विज्ञापन
वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने लंबे समय के बाद करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोलने का आदेश दिया। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, क्योंकि महामारी के बाद कॉरिडोर को फिर से खोला गया है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब की संगत और लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया है। राज्य सरकार जल्द ही राज्य भर से मुफ्त बसें शुरू करेगी ताकि तीर्थयात्री इस पवित्र स्थान पर दर्शन कर सकें। ये बसें श्री करतारपुर साहिब जाने की अनुमति प्राप्त तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए कॉरिडोर तक चलेंगी।
विज्ञापन
पंजाब सरकार राज्य के हर तबके की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम चन्नी ने कहा कि वह दोनों देशों की सरकारों से अपील करते हैं कि श्रद्धालुओं के लिए वीजा की प्रक्रिया को बहुत छोटा और सरल किया जाए। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों की सरकारों से व्यापार शुरू करने का निवेदन करते हैं।
सीएम चन्नी ने कहा कि यह क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को गति देने के अलावा दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव हुसन लाल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव राहुल तिवारी मौजूद रहे।