फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Government suspended Superintendent of Faridkot Central Modern Jail

Faridkot: हवालाती ने रिश्तेदार को वीडियो कॉल कर दिखाई जेल की बैरकें, फरीदकोट जेल अधीक्षक निलंबित

Thu, 26 May 2022 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 May 2022 01:08 PM IST
सार

अवैध हथियार रखने के एक केस में गिरफ्तार फरीदकोट के कर्ण शर्मा ने अपने एक रिश्तेदार को वीडियो कॉल करके जेल की बैरकें दिखाई थी। उस रिश्तेदार ने वीडियो को एडिट करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
Punjab Government suspended Superintendent of Faridkot Central Modern Jail
जेल अधीक्षक जोगिंदर पाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब सरकार ने फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में से एक हवालाती की वीडियो वायरल होने के मामले में जेल के अधीक्षक जोगिंदर पाल को तुरंत निलंबित कर दिया है। बीएसएफ की इस अधिकारी को कुछ समय पहले ही सरकार ने डेपुटेशन पर जेल अधीक्षक नियुक्त किया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अवैध हथियार रखने के एक केस में गिरफ्तार फरीदकोट के कर्ण शर्मा ने अपने एक रिश्तेदार को वीडियो कॉल करके जेल की बैरकें दिखाई थी। उस रिश्तेदार ने वीडियो को एडिट करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले के मीडिया में आने पर जेल विभाग के डीआईजी ने पड़ताल की जिसके बाद जेल विभाग ने जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया। निलंबित अधिकारी का हेडक्वार्टर चंडीगढ़ रहेगा।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने हवालाती फरीदकोट निवासी कर्ण शर्मा के खिलाफ भी केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने की तैयारी कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब सरकार की सख्त हिदायतों के बावजूद फरीदकोट जेल में बंद कैदियों व हवालातियों से लगातार मोबाइल फोन बरामद हो रहे हैं और अभी तक न तो जेल प्रशासन और न ही पुलिस स्पष्ट कर सकी है कि आखिरकार जेल में फोन कैसे पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed