फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab election 2022 Aam Aadmi Party strategy for Charanjit Singh Channi Congress may announce Chief Minister face in Ludhiana rally

पंजाब: चरणजीत चन्नी को घेरने के लिए आप ने बनाई रणनीति, लुधियाना रैली में चन्नी को सीएम फेस बना सकती है कांग्रेस

Fri, 04 Feb 2022 11:11 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:11 PM IST
सार

लुधियाना में छह फरवरी को कांग्रेस बड़ी रैली करने जा रही है। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे। सीएम फेस की दौड़ में मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी सबसे आगे हैं। 

विज्ञापन
Punjab election 2022 Aam Aadmi Party strategy for Charanjit Singh Channi Congress may announce Chief Minister face in Ludhiana rally
पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भूपिंदर हनी की गिरफ्तारी को लेकर राज्य में सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस के सभी नेता सीएम चन्नी का साथ दे रहे हैं। कांग्रेस इसे राजनीतिक बदला बता रही है। सभी विरोधी दल एक बार फिर सीएम चन्नी को घेरने में जुट गए हैं। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी सीएम चरणजीत चन्नी को घेरने के लिए नया गेम प्लान तैयार कर लिया है।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की यह है योजना

चमकौर साहिब सीट से जहां पूर्व कांग्रेसी मंत्री जगमोहन सिंह कंग चन्नी को घेरेंगे। इसके अलावा सीएम चन्नी के घर वाली खरड़ सीट पर भी पूर्व मंत्री कंग ने मोर्चा संभाल लिया है, जबकि सीएम जिस दूसरी भदौड़ सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहां से खुद पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस भगवंत मान चुनाव लड़ रहे हैं। यह इसलिए अहम है, क्योंकि चुनाव में कांग्रेस चन्नी को पार्टी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर सकती है। पंजाब सरकार में मंत्री रहे जगमोहन सिंह कंग खरड़ से टिकट कटने के बाद कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। उनका कहना है कि इस बार सीएम चन्नी की बारी है। हम उन्हें भागने नहीं देंगे। खरड़ और चमकौर साहिब के साथ भदौड़ सीट पर भी सीएम चन्नी को घेरेंगे। कांग्रेस छह फरवरी को सीएम के चेहरे की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस ने यह तारीख इसलिए चुनी ताकि कांग्रेसी उम्मीदवारों को नाम वापसी का मौका न मिल सके। कांग्रेस का डर है कि कहीं चन्नी को सीएम का चेहरा घोषित करने पर 20-25 उम्मीदवार नामांकन वापस न ले लें।

विज्ञापन

लुधियाना रैली में हो सकता है चन्नी के नाम का एलान

लुधियाना में छह फरवरी को कांग्रेस बड़ी रैली करने जा रही है। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शामिल होंगे। सीएम फेस की दौड़ में मौजूदा सीएम चरणजीत चन्नी सबसे आगे हैं। उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी दावेदार हैं। सीएम चन्नी ने भी बुधवार को रोपड़ में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में कहा कि राहुल गांधी छह फरवरी को इसका एलान करेंगे। कांग्रेस में सीएम चन्नी का दबदबा बढ़ रहा है। गुरुवार को ही कांग्रेस ने उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नवजोत सिद्धू को जगह नहीं दी, लेकिन चरणजीत चन्नी को स्टार प्रचारक बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने तीन जगह से लिया फीडबैक

राज्य में सीएम चेहरे के लिए कांग्रेस पार्टी तीन तरह से फीडबैक ले रही है। पहले इसकी शुरुआत कांग्रेस के इंटरनल एप शक्ति के जरिए की गई। इसमें पंजाब के कार्यकर्ताओं से राय मांगी गई। अब कांग्रेस पंजाब के लोगों को इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम के जरिए कॉल कर रही है। वहीं, हाईकमान के प्रतिनिधि प्राइवेट स्तर पर भी कॉल कर पंजाब के नेताओं से फीडबैक ले रहे हैं। पंजाब में सीएम कुर्सी के लिए सीएम चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस चीफ नवजोत सिद्धू के बीच मुकाबला है। तीसरा ऑप्शन बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ने का है। सूत्रों की मानें तो सिद्धू के मुकाबले चन्नी इस दौड़ में काफी आगे हैं। चन्नी काफी समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हैं। पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल के नेता भी रह चुके हैं। इसके अलावा कई विधायक भी यह बात कह रहे हैं कि चन्नी के सीएम फेस होने के बाद जीत की उम्मीद बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed