फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab drugs racket: akali workers alligade congress president pratap singh bajwa

अकाली बोले-ड्रग माफिया का सियासी चेहरा हैं बाजवा

Tue, 14 Jan 2014 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Jan 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
punjab drugs racket: akali workers alligade congress president pratap singh bajwa

अकालियों ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा पर जमकर

विज्ञापन
हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाजवा ड्रग्स माफिया का सियासी चेहरा हैं। वह अपने सियासी संपर्क का प्रयोग करके जगदीश भोला को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा और बलविंदर सिंह भूंदड़, महासचिव महेश इंदर सिंह गरेवाल और विधायक डॉ. दलजीत चीमा ने प्रेस कांफ्रेंस में बाजवा के खिलाफ मोर्चा खोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या की साजिश में बाजवा के भाई फतेहजंग बाजवा से पूछताछ की गई।

केपीएस गिल की हत्या की साजिश और गुजरात के कॉल गर्ल रैकेट में शमूलियत, जमीनों पर कब्जे, सरकारी घोटाले, ड्रग तस्करों की हिमायत जैसे आरोप बाजवा परिवार पर लगते रहे हैं। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पत्र के मुताबिक बाजवा के आतंकियों से संबंध हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भोला को पहली बार 2001 में पंजाब पुलिस ने पकड़ा। पर 2002 में कांग्रेस आई और बाजवा ताकतवर मंत्री बने। जिसके बाद भोला को रिहा कर दिया गया। उसी साल भोला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बाजवा सीबीआई जांच की मांग इसलिए कर रहे हैं ताकि सीबीआई का इस्तेमाल कर भोला को फिर बचा सकें। उन्हें डर है कि भोला की जांच की आंच उन तक भी पहुंच सकती है।


पंजाब पुलिस के साथ चार केंद्रीय एजेंसियों की जांच में किसी अकाली का नाम नहीं आया तो भोला ने बाजवा के इशारे पर बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम ले लिया। अकाली नेताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है, आंकड़े उसका गवाह हैं।

कार्यकाल ------ 2002-06 --- 2007-12 --2012-13
परचे दर्ज -------19501 -----26560 ---- 24874
गिरफ्तारियां ------ 22938 ----30442 ----28536
हेरोइन जब्त (किलो) - 111 ----- 848 ----- 695
हेरोइन जब्त प्रतिवर्ष -- 22 ------ 170 ----- 347

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed