करतारपुर साहिब से लौटे रंधावा: पाकिस्तान में व्यवस्था को बताया बेहतरीन, कृषि कानून वापसी के एलान का स्वागत
रंधावा ने केंद्र सरकार को कहा कि देश को भुखमरी से बचाने के लिए किसानों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की अगुवाई में कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, डॉ. राज कुमार वेरका और अन्य मंत्रियों और विधायकों ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेका। करतारपुर कॉरिडोर डेरा बाबा नानक में पत्रकारों से बातचीत में रंधावा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने एकता और प्रेम का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है और संगतों को प्यार और सेवा भावना से मिल रहे हैं।
रंधावा ने कहा कि भारत सरकार ने देरी से ही, लेकिन स्वीकार कर लिया है कि तीन कृषि कानून किसानों के हित में नहीं थे जो आज वापस ले लिए गए। उन्होंने भारत सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को संसद में किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए और किसानों से माफी मांगनी चाहिए। रंधावा ने कहा कि किसानों ने 11 महीने की यातना के बाद केंद्र सरकार को अपनी गलती मानने पर मजबूर कर दिया और किसान संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
रंधावा ने केंद्र सरकार को कहा कि देश को भुखमरी से बचाने के लिए किसानों को अधिक से अधिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान पंजाब और पूरे देश को आर्थिक नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जानी चाहिए।