फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Congress, Pratap singh bajwa, Rahul gandhi, Sunil jakhar

राहुल ने पंजाब कांग्रेस को पढ़ाया एकजुटता का पाठ

Sun, 19 Jan 2014 01:15 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jan 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
Punjab Congress, Pratap singh bajwa, Rahul gandhi, Sunil jakhar
पंजाब कांग्रेस में मतभेद को दूर करने और उसे मजबूती देने के उद्देश्य से राहुल गांधी ने एकजुटता का पाठ पढ़ाया। शनिवार को प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष से मुलाकात की।
विज्ञापन


मुलाकात करने वालों में प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, विधायक दल के नेता सुनील जाखड़, सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष शामिल थे।

कांग्रेसी नेताओं को राहुल ने आगामी चुनावों को लेकर राज्य इकाई को राष्ट्रीय मुद्दों के बारे में बताया और पंजाब के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को अकाली-भाजपा सरकार की असफलताओं और यूपीए सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

राहुल ने नेताओं को बाजवा के साथ मिलकर गठबंधन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने सहित एकजुटता से काम करने को कहा।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा ड्रग तस्करी एवं अन्य मुद्दों को लेकर पंजाब के गठबंधन सरकार के खिलाफ किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों की प्रशंसा की।

प्रदेश प्रधान ने राहुल को ड्रग्स रैकेट और अकाली-भाजपा सरकार के तीन मंत्रियों की इसमें शामूलियत के बारे में भी बताया।

इसके अलावा बाजवा ने गठबंधन सरकार के खिलाफ हर फ्रंट पर कांग्रेस के द्वारा जारी लड़ाई की जानकारी दी।
बाजवा ने कहा कि राहुल ने उनको पूरा समर्थन देने का भरोसा दिया और ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने का निर्देश दिया।

इस दौरान बाजवा ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग की।

उन्होंने कहा कि विकास के मामले में पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र पिछड़ चुके हैं और इन्हें पहाड़ी राज्यों की तर्ज पर विशेष पैकेज दिए जाने की जरूरत है।

राज्य में भारी टैक्सों और बिजली के अधिक रेट के चलते पंजाब के उद्योग अन्य राज्यों को पलायन कर रहे हैं।
ऐसे में उद्योगों को अन्य राज्यों में जाने से रोकने के लिए उद्योगों को बार्डर क्षेत्रों में प्रोत्साहन देना ही एकमात्र रास्ता है।

बाजवा और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव लड़ने को पूरी तरह तैयार है और सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के सदस्य सभी मुद्दों पर एकजुट हैं। बाजवा ने राहुल को बताया कि पंजाब में सरकार विरोधी लहर जोरों पर है और लोग अकाली-भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में देश में सबसे ज्यादा टैक्स वसूले जा रहे हैं, जबकि कानून-व्यवस्था की हालत सबसे बुरी है। केंद्र द्वारा भेजे जा रहे विकास फंडों में कैबिनेट मंत्रियों ने घोटाला किया है।

सरकार का भ्रष्टाचार, रेत और ड्रग्स तस्करों की तानाशाही राज्य के विकास में प्रमुख रुकावट बन चुकी है।

बाजवा ने कहा कि नशाखोरी व अन्य मुद्दों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के विरोध को लोगों का भरपूर समर्थन मिला है।

16 को राज्यभर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्करों ने चक्का जाम में हिस्सा लिया और वह (बाजवा) 19 से क्रमबद्ध भूख हड़ताल की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसमें पार्टी के विधायक, पदाधिकारी व जिला प्रधान हिस्सा लेंगे।


उन्होंने कहा कि क्रमबद्ध भूख हड़ताल के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर ड्रग रैकेट की सीबीआई जांच का आदेश देने के लिए दबाव डालने के लिए विरोध को तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed