फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab congress, Drugs racket, CBI, Pratap singh bajwa, bikram singh majithiya

पंजाब कांग्रेस ने शुरू किया सत्याग्रह

Mon, 20 Jan 2014 01:44 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jan 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
Punjab congress, Drugs racket, CBI, Pratap singh bajwa, bikram singh majithiya
लोकसभा चुनाव की दस्तक के बीच अरबों के ड्रग रैकेट को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


ड्रग रैकेट की जांच सीबीआई को देने और कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने रविवार को सत्याग्रह शुरू किया।

कांग्रेस भवन में शुरु हुआ आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। पहले दिन भूख हड़ताल पर प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा और कई अन्य नेता बैठे।

दिलचस्प बात यह रही कि प्रदेश नेतृत्व से नाराज चल रहे दो बड़े नेता राजिंदर कौर भट्ठल और लाल सिंह भी भूख हड़ताल में पहुंचे। हालांकि थोड़ी देर रुकने के बाद वे चले गए।

शाम को कांग्रेसियों ने सेक्टर-17 प्लाजा में कैंडल मार्च निकाला। कलाकारों ने ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता पर आधारित स्किट पेश किया। कांग्रेसियों ने लोगों को भी मुद्दे के बारे में बताया।
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि रोजाना दो सीनियर नेताओं समेत 22 लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

सोमवार को हरप्रताप अजनाला और लाली मजीठिया भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अगर सरकार ने जांच सीबीआई को नहीं सौंपी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जल्द नए प्रोग्राम का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि कांग्रेस सीएम प्रकाश सिंह बादल का जमीर जगाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही है। बादल नजदीकी रिश्तों के चलते कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को शह दे रहे हैं।

ड्रग तस्कर जगदीश भोला ने मजीठिया का नाम लिया है। इससे पहले गिरफ्तार दो आरोपी मनिंदर औलख और जगजीत चाहल भी मजीठिया के नजदीकी और यूथ अकाली दल के नेता थे।

इसके बावजूद मजीठिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में अश्वनी सेखड़ी, कुलजीत नागरा, रणदीप नाभा, सुरिंदरपाल सीबिया, सुखजिंदर राज सिंह मजीठिया, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, लखविंदर कौर गरचा, रमेश सिंगला, राजनबीर सिंह, अनिल दत्ता, अनूप भुल्लर शामिल थे। आंदोलन में केवल ढिल्लों, तरलोचन सूंड, जोगिंदर सिंह पंजगराइयां, गुरकीरत कोटली, गुरचरन सिंह बोपाराय, नवतेज चीमा, सुखजिंदर रंधावा, जीत मोहिंदर सिद्धू, बलबीर सिद्धू भी शामिल हुए।


भूख हड़ताल पर शिअद ने साधा निशाना
अकाली दल ने कहा है कि जनता द्वारा चक्का जाम को नकारने के बाद अब कांग्रेसी भूख हड़ताल कर रहे हैं।

डॉ. दलजीत चीमा और शरनजीत ढिल्लों ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने चक्का जाम का हश्र देख लिया है। इसलिए अब उन्होंने कांग्रेस दफ्तर में बैठ कर भूख हड़ताल करने का फैसला किया।

इसके बजाय बाजवा को पहले उन आरोपों से बाहर निकलना चाहिए जो कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा सोनिया गांधी को लिखे पत्र में लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed