सिद्धू की बेटी का तंज: चरणजीत चन्नी को सीएम चेहरा बनाने पर बोलीं राबिया सिद्धू- शायद हाईकमान की कुछ मजबूरी थी
अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल गरम है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सामने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू को अपना प्रत्याशी बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में सीएम बनने की रेस में चरणजीत चन्नी से पिछड़े नवजोत सिद्धू के परिवार का दर्द बार बार छलक रहा है। उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के बाद अब उनकी बेटी राबिया सिद्धू ने चरणजीत चन्नी और हाईकमान पर निशाना साधा है। राबिया सिद्धू ने चन्नी को सीएम फेस घोषित करने के सवाल पर कहा कि शायद हाईकमान की कुछ मजबूरी थी। लेकिन आप एक ईमानदार आदमी को ज्यादा देर तक नहीं रोक सकते। लेकिन बेईमान आदमी को आखिरकार रुकना ही पड़ता है।
अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी माहौल काफी गरम है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सामने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया चुनाव मैदान में हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की अनुपस्थिति में उनकी बेटी राबिया सिद्धू ने चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ है। एक मंझे राजनेता की तरह राबिया विरोधियों पर खूब कटाक्ष कर रही हैं। सिद्धू माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए हैं।
मजीठिया पर लगाए गंभीर आरोप
बिक्रम मजीठिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए राबिया सिद्धू ने कहा कि काफी समय पहले मजीठिया अंकल उनके पापा के पास राजनीति का सबक लेने आए थे। आज लड़ाई सच और झूठ की है, लोगों को फैसला करना है कि उन्हें किसका साथ देना है।
उन्होंने कहा कि उनके पिता सच के रास्ते पर चल रहे हैं। सच के रास्ते पर चलने वाले को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लोगों से कहा कि जिन लोगों को अपने बच्चों की परवाह है, वे देख लें कि क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मजीठा में तो किराने की दुकानों पर 20-20 रुपये में ड्रग मिलती है। यहां मजीठिया क्यों आ रहे हैं। हलके के लोगों को उनके घरों पर बोर्ड नहीं लगवाने पर धमकी दी जा रही हैं। अब देखना है कि लोग सच का साथ देते हैं या फिर झूठ का।
जब तक पापा जीतेंगे नहीं तब तक शादी नहीं करूंगी
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोतसिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि जब तक उनके पिता चुनाव नहीं जीत जाते वह शादी के बारे में नहीं सोचेंगी। राबिया सिद्धू अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में अपने पिता के लिए चुनाव प्रचार करने उतरी हैं और पेशे से फैशन डिजाइनर हैं।