{"_id":"616e6bb63dd7393a4c7e0beb","slug":"youth-commits-suicide-at-police-station-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: थाने की हवालात में युवक ने फंदा लगा जान दी, दो दिन पहले पत्नी ने भी की थी खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: थाने की हवालात में युवक ने फंदा लगा जान दी, दो दिन पहले पत्नी ने भी की थी खुदकुशी
Tue, 19 Oct 2021 12:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
शव बाहर लेकर आते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार युवक ने मंगलवार तड़के डी डिवीजन थाना की हवालात में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी जानकारी मिलते मृतक युवक के परिजनों ने थाने में हंगामा कर दिया। मृतक युवक की पहचान कटरा भाई संत सिंह निवासी दिलप्रीत सिंह (31) के रूप में की गई है। डी डिवीजन थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी न्यायिक जांच शुरू हो चुकी है। मृतक के भाई के बयान के आधार पर अगली कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने सरकारी मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग में डॉक्टरों की टीम से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस की सूचना के बाद न्यायाधीश अमरजीत कौर ने मौके का मुआयना किया। इस मामले में न्यायिक जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई रणदीप सिंह ने बताया कि दो दिन पहले ही उसके भाई दिलप्रीत की पत्नी परमजीत कौर ने घर के बाथरूम में फंदा लगा कर आत्महत्या की थी। इस घटना के बाद उसके भाई के ससुराल वाले ने दिलप्रीत सिंह पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
ससुरालियों की शिकायत पर डी डिवीजन थाना की पुलिस ने उसके भाई को रविवार को गिरफ्तार किया था। हवालात में उसके भाई को सोने के लिए पुलिस की ओर से दी गई चादर और नहाने के लिए दी गई बाल्टी की मदद से दिलप्रीत ने हवालात के दरवाजे के साथ लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद ही इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरु हो गई। मजिस्ट्रेट ने मौके का मुआयना भी किया। पुलिस ने दिलप्रीत सिंह को रात के खाने में दी गई सब्जी से सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है। जिसे पुलिस पढ़ने का प्रयास कर रही है। हवालात के अंदर दिलप्रीत ने आलू से दीवार पर भी सुसाइड नोट लिखा है।