{"_id":"60348dd68ebc3ee90162c7da","slug":"punjab-cm-captain-amarinder-singh-review-the-covid-situation-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बढ़े कोरोना के मामले, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बढ़े कोरोना के मामले, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे समीक्षा बैठक
Tue, 23 Feb 2021 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कोरोना के नए स्ट्रेन का एक भी मामला नहीं आया है लेकिन कोविड के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को कोरोना के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें कोरोना का टीका नहीं लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के मामले में कोई फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh to review the #COVID19 situation in the state with health experts and senior officers today pic.twitter.com/pfPGiYNTob
— ANI (@ANI) February 23, 2021
विज्ञापन
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब में कोरोना मामलों में यह वृद्धि 33 फीसदी तक पहुंच गई है जो चिंताजनक है। पंजाब सरकार ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए नई योजना पर काम करना शुरू कर दिया गया है। फैलाव को रोकने के लिए जिला स्तर पर तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही नमूनों की जांच में भी इजाफा कर दिया गया है।
विज्ञापन
पंजाब में कोरोना से 15 की मौत
पंजाब में सोमवार को कोरोना के केस में इजाफा देखने को मिला। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड की चपेट में 389 नए मरीज आए, वहीं 15 ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 225 है। वहीं आईसीयू में दो और वेंटिलेटर पर एक मरीज है।