फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab : CM Captain Amarinder Singh review the covid situation in state

पंजाब में बढ़े कोरोना के मामले, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह करेंगे समीक्षा बैठक

Tue, 23 Feb 2021 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Feb 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab : CM Captain Amarinder Singh review the covid  situation in state
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब में कोरोना के नए स्ट्रेन का एक भी मामला नहीं आया है लेकिन कोविड के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को कोरोना के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें कोरोना का टीका नहीं लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के मामले में कोई फैसला लिया जा सकता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब में कोरोना मामलों में यह वृद्धि 33 फीसदी तक पहुंच गई है जो चिंताजनक है। पंजाब सरकार ने संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए नई योजना पर काम करना शुरू कर दिया गया है। फैलाव को रोकने के लिए जिला स्तर पर तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही नमूनों की जांच में भी इजाफा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में कोरोना से 15 की मौत 
पंजाब में सोमवार को कोरोना के केस में इजाफा देखने को मिला। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अनुसार कोविड की चपेट में 389 नए मरीज आए, वहीं 15 ने अपनी जान गंवाई। इसके अलावा ठीक हुए नए मरीजों की संख्या 225 है। वहीं आईसीयू में दो और वेंटिलेटर पर एक मरीज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed