फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab CM Bhagwant Mann paid obeisance at Ramtirth at Amritsar

Amritsar: सीएम भगवंत मान पहुंचे अमृतसर, कहा-राजनीति करने वालों को धर्म के काम में नहीं आना चाहिए 

Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 05:29 PM IST
सार

विधानसभा सत्र में एक पेंशन को लेकर विरोधी पक्ष की तरफ से आवाज उठाए जाने के सवाल पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर किसी को कोई जॉब पसंद नहीं है तो उसके लिए आवेदन क्यों करें। अब तो एमएलए को एक वेतन या एक पेंशन संबंधी एक्ट भी पास हो गया है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann paid obeisance at Ramtirth at Amritsar
रामतीर्थ पहुंचे सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को अमतृसर पहुंचे और भगवान बाल्मीकि के रामतीर्थ में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म के लोगों को धर्म ही चलाना चाहिए। राजनीति करने वालों को धर्म में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने कहा कि भगवान बाल्मीकि रामतीर्थ कमेटी की प्रशासनिक तौर पर कई मांगे हैं। वह कमेटी के चेयरमैन है और जल्दी ही कमेटी की बैठक बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने चुनावों के दौरान शिक्षा और सेहत पर गारंटी दी। इसलिए हमने पंजाब में शिक्षा का बजट 16 फीसदी और सेहत का बजट 22 फीसदी बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में हम गांव स्तर पर गांव क्लीनिक और शहरों में मोहल्ला क्लीनिक शुरू होंगे।
विज्ञापन


विधानसभा सत्र में एक पेंशन को लेकर विरोधी पक्ष की तरफ से आवाज उठाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई जॉब पसंद नहीं है तो उसके लिए आवेदन क्यों करें। अब तो एमएलए को एक वेतन या एक पेंशन संबंधी एक्ट भी पास हो गया है। सीमांत इलाकों के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे लिए बॉर्डर इलाके और चंडीगढ़ में कोई फर्क नहीं है। हम पंजाब के हर इलाके का बराबर विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के साथ हम सहयोग कर रहे हैं और एनआईए के साथ भी सहयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा पंजाब सिर्फ हत्यारों से ही सुरक्षित नहीं होना चाहिए बल्कि नक्शे से भी सुरक्षित होना चाहिए। पंजाब सरकार इसके लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed