फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab CM Bhagwant Mann Oath Ceremony Lakhs of People Will Get These Benefits

अब पंजाब में मिलेंगी ये सुविधाएं: आज दो बजे होगी कैबिनेट की पहली बैठक, मुख्यमंत्री भगवंत मान ले सकते हैं फैसला, लाखों लोगों का होगा फायदा

Sat, 19 Mar 2022 12:35 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 19 Mar 2022 12:35 PM IST
सार

पंजाब में अब आप की सरकार बन चुकी है। भगवंत मान के बाद आज उनकी कैबिनेट के 10 मंत्रियों ने भी शपथ ले ली। अब दो बजे मान कैबिनेट की पहली बैठक होगी।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Oath Ceremony Lakhs of People Will Get These Benefits
भगवंत मान सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार के 10 मंत्रियों ने आज शपथ ले ली। इनमें ब्रह्माशंकर जिंपा, हरपाल चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉक्टर विजय सिंगला, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, हरजोत सिंह बैंस, लाल चन्द, गुरमीत सिंह मीत हेयर शामिल हैं। मंत्रियों के शपथ के बाद अब दोपहर दो बजे से मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह की पहली कैबिनेट की बैठक होगी।
विज्ञापन


इसके पहले बुधवार 16 मार्च को को सीएम पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने मंच से कहा था, 'हम पंजाब में बेरोजगारी से लेकर खेती, व्यापार, करप्शन और स्कूल-अस्पताल की स्थिति सुधारेंगे। यह बहुत उलझा काम है लेकिन हम इसका सिरा निकालेंगे। जैसे दिल्ली में विदेश से लोग स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक देखने आते हैं, उसी तरह पंजाब आकर भी फोटो खिंचाएंगे। इसे लेकर आज से ही काम शुरू करेंगे। बैठेंगे नहीं।'
विज्ञापन


मतलब साफ है, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान लोगों को जो गारंटी दी थी, अब उसे पूरा करने का वक्त आ गया है। आज होने वाली पहली कैबिनेट की बैठक में भगवंत मान कई बड़े फैसले कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के दौरान दी थी ये गारंटी
  • राज्य में 16 हजार मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे। पंजाब के लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
  • 18 साल से ऊपर की हर महिला के बैंक खाते में हर महीने 1000 रुपये डाले जाएंगे।
  • दिल्ली की तरह पंजाब में भी 300 यूनिट बिजली मुफ्त और 24 घंटे बिजली देंगे।
  • दिल्ली मॉडल की तर्ज पर पंजाब में भी स्कूल विकसित किए जाएंगे। 
  • दलितों बच्चों को दिल्ली की तर्ज पर स्कॉलरशिप और अच्छी शिक्षा सुविधा दी जाएगी। 
  • सभी ग्रंथों की बेअदबी मामलों में कठोर से कठोर सजा दिलाएंगे।
  • पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे।
  • पंजाब में शांति और भाईचारा कायम करेंगे। 

इन वादों पर पहली कैबिनेट में हो सकता है फैसला
भगवंत मान अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के वादे पर मुहर लगा सकते हैं। इसके अलावा 18 साल के ऊपर की महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने एक हजार रुपये डालने के वादे को भी तुरंत अमल में ला सकते हैं। इसका फायदा लाखों लोगों को मिलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed