फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Cm Bhagwant Mann distribute degrees to students in maharaja Ranjit Singh University Bathinda

बठिंडा में बोले भगवंत मान: ऐसा माहौल बनाएंगे कि अंग्रेज नौकरी मांगने पंजाब आएंगे...कांग्रेस बोली-पहले अपने घर पर ध्यान दो

Sun, 10 Apr 2022 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 10 Apr 2022 10:40 AM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि अगर प्रदेश के युवाओं को उनकी काबलियत के अनुसार पंजाब में नौकरी मिल जाए तो वे विदेश नहीं जाएंगे। मान ने कहा कि प्रदेश में ही युवाओं को उनकी पढ़ाई एवं काबलियत के अनुसार नौकरी दी जाएगी।

विज्ञापन
Punjab Cm Bhagwant Mann distribute degrees to students in maharaja Ranjit Singh University Bathinda
बठिंडा में महाराजा रणजीत सिंह यूनिवर्सिटी में छात्र को डिग्री देते सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं को विदेश जाने से रोकने के लिए प्रदेश को शिक्षा हब बनाया जाएगा। विदेशों की तर्ज पर अब पंजाब में युवा शिक्षा हासिल कर सकेंगे। मान बठिंडा की महाराजा रणजीत सिंह यूनिवर्सिटी में छात्रों को डिग्री बांटने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


Koo App

इस बार भी पौने 3 लाख बच्चों के विदेश जाने की संभावना है। सिर्फ बच्चा ही विदेश नहीं जाता, प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपए भी बाहर जाते हैं। थोड़ा समय दो, ऐसा माहौल बनायेंगे कि अंग्रेज नौकरियां मांगने पंजाब आयेंगे।

View attached media content

- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 9 Apr 2022

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने समारोह के बाद यूनिवर्सिटी के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि विदेशों की तर्ज पर आप सरकार अब पंजाब में शिक्षा देगी। इसके तहत पंजाब के युवाओं को विदेश जाने से रोकने का प्रयास किया जाएगा। मान ने कहा कि अगर प्रदेश के युवाओं को उनकी काबलियत के अनुसार पंजाब में नौकरी मिल जाए तो वे विदेश नहीं जाएंगे। मान ने कहा कि प्रदेश में ही युवाओं को उनकी पढ़ाई एवं काबलियत के अनुसार नौकरी दी जाएगी। इससे पंजाब के युवा विदेश नहीं जाएंगे और इससे युवाओं के परिजनों को लाखों रुपये कर्ज नहीं लेना पडे़गा। अब पंजाब में ऐसा माहौल तैयार करेंगे कि अंग्रेज नौकरी मांगने विदेश से पंजाब में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा कि पंजाब के युवा बड़ी संख्या में विदेशों की तरफ जा रहे हैं। इससे युवाओं के साथ-साथ पंजाब का पैसा भी विदेशों में जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा हब बनाकर युवाओं एवं पंजाब के पैसे को विदेश में जाने से रोका जाएगा।

खैरा ने साधा निशाना

वहीं सीएम के बयान पर कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने निशाना साधा। खैरा ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि विदेशी लोग नौकरी के लिए पंजाब से संपर्क करेंगे, लेकिन इससे पहले हमें अपना घर व्यवस्थित करना होगा। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करें, कानून-व्यवस्था बनाए रखें, भ्रष्टाचार समाप्त करें, पुलिस और सिविल मशीनरी का राजनीतिकरण करें, कर्जदार किसानों और मजदूरों को आत्महत्या करने से रोकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed