{"_id":"6210e96e67d4fa401d7a3ca2","slug":"punjab-chief-electoral-officer-requests-police-to-file-fir-against-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अरविंद केजरीवाल पर मोहाली में केस दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अरविंद केजरीवाल पर मोहाली में केस दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
Sat, 19 Feb 2022 06:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, माेहाली (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, माेहाली (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:28 PM IST
सार
शिरोमणि अकाली दल की तरफ आप के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायत दी गई थी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फेज-एक के थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज हुआ है। थाना फेज-एक में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा-188 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की तरफ आप के खिलाफ निर्वाचन आयोग को शिकायत दी गई थी। उनका आरोप था कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया। अकाली दल के उपाध्यक्ष द्वारा चुनाव आयोग को इस संबंधी एक वीडियो भी सौंपा गया था।
विज्ञापन
शिअद की तरफ से तर्क दिया गया था कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के समर्थकों को वीडियो संदेश जारी कर गुमराह करने की कोशिश की थी। साथ ही उनकी छवि खराब करने की कोशिश की थी। इस पर पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा है कि क्लिप को राज्य स्तरीय समिति की ओर से अप्रूव नहीं किया गया था।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि इससे पहले भी मोहाली पुलिस को दिल्ली के कांग्रेस नेता संजीव दीक्षित की तरफ से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दी गई थी। साथ ही उन पर केस दर्ज करने की मांग की गई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा था कि खालिस्तानी समर्थकों से सीएम के संबंधों की जांच होनी चाहिए।