फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: ceiling of the house fell, seven children were injured under the debris, 3 serious

Punjab: मुक्तसर में कच्चा भागसर रोड पर मकान की परछत्ती गिरी, मलबे में सात बच्चे दबकर घायल, 3 गंभीर

Sun, 06 Aug 2023 09:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 09:27 PM IST
सार

घायलों में तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई। इनमें से एक-दो बच्चों की टांग टूटी हैं। किसी की बाजू और किसी का जबड़ा टूट गया है। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन
Punjab: ceiling of the house fell, seven children were injured under the debris, 3 serious
मुक्तसर में कच्चा भागसर रोड पर मकान की परछत्ती गिरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर में कच्चा भागसर रोड पर एक मकान की परछत्ती टूटकर बच्चों के ऊपर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से सात बच्चे घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक ही घर में तीन भाई मिलकर रहते हैं। जब यह हादसा हुआ तीनों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। जबकि पारिवारिक सदस्य दिहाड़ी मजदूरी करने गए हुए थे। पारिवारिक सदस्य विनोद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे बच्चे गली में खेल रहे थे कि अचानक मकान की परछत्ती आ गिरी, जिससे बच्चे मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से उन्हें बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


घायलों की पहचान मोहित (14), हर्ष (15), गौतम (12), पवन (13), शिव (12), अमन (12), सुखमन (4) के रूप में हुई है। विनोद कुमार के अनुसार कच्चा भागसर रोड पर स्थित घर में वह तीन भाई रहते हैं जोकि मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके बच्चों का उपचार करवाया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, ऊषा बांसल नर्सिंग होम के डॉक्टर मुकेश बांसल ने बताया कि घायलों में तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई। इनमें से एक-दो बच्चों की टांग टूटी हैं। किसी की बाजू और किसी का जबड़ा टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed