फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab: 86 year old Harbhajan Singh celebrated his sixth death anniversary

Punjab: जीते जी 86 वर्षीय हरभजन सिंह ने मनाई अपनी छठी बरसी, 11 कन्याओं को कराया भोजन, बांटे कंबल

Sun, 28 Jan 2024 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह लखबीर सिंह लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
लखबीर सिंह लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 08:34 PM IST
सार

चार बेटियों ने पिता का साथ दिया। 86 वर्षीय हरभजन सिंह फतेहगढ़ साहिब के गांव माजरी सोढियां निवासी हैं।

विज्ञापन
Punjab: 86 year old Harbhajan Singh celebrated his sixth death anniversary
जीते जी अपनी छठी बरसी मनाते हरभजन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के गांव माजरी सोढियां के 86 वर्षीय एक बुजुर्ग हरभजन सिंह ने जीते जी अपनी छठी बरसी मनाई है। हरभजन सिंह मंडी गोबिंदगढ़ की एक लोहा इकाई में मजदूरी करते हैं और चार बेटियों के पिता हैं जो शादीशुदा हैं। हरभजन सिंह श्री गुरु ग्रंथ साहिब में विश्वास रखते हैं।

विज्ञापन


रविवार को उन्होंने अपने गांव माजरी सोधियां में छठी बरसी मनाई है। घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ का भोग डाला गया उपरांत राखी सिंह ने कीर्तन किया फिर हरभजन सिंह ने 11 कन्याओं को भोजन करवाया और पांच जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल भी बांटे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका मकसद समाज को जागरूक करना है, क्या कलयुग का प्रभाव बहुत ज्यादा है, इसलिए हम अपने हाथों से जो काम करते हैं, उसके साथ ही जहां हम दान करते हैं, उससे ही हमें संतुष्टि मिलती है। हमें जीते जी पुण्य के कार्य करने चाहिए।  हमें अपना जीवन व्यर्थ नहीं करना चाहिए, हमें अपना शेष जीवन गुरबाणी से जुड़कर बिताना चाहिए।  उन्होंने कहा कि आज का भोग उनकी पुण्य तिथि का छठा भोग है। ऐसा प्रयास में हर साल करते आ रहे हैं। जब तक जीवित रहेंगे, ये कार्य होते रहेंगे।


हरभजन सिंह के भोग पर कुछ राजनीतिक लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन गुरविंदर सिंह ढिलो और शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के कार्यकारी सदस्य कुलदीप सिंह पहलवान विशेष रूप से शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि अगर आप हरभजन सिंह के जीवन पर नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि इस परिवार ने कितना कुछ सहा है, लेकिन फिर भी उनके हौंसले बुलंद हैं। वे हमेशा गुरु ग्रंथ साहिब में आस्था रखते हैं और उनके दिखाए रास्ते पर चलते हैं। वह समाज को केवल यही संदेश देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed