Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Property worth Rs 1.15 crore of drug smugglers seized in Barnala

Punjab: नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त, मोना के घर पर भी हुआ सरकारी कब्जा

Thu, 20 Feb 2025 09:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Feb 2025 09:37 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। बरनाला में पुलिस ने अलग-अलग तीन तस्करों की कुल 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। इनमें एक महिला तस्कर मोना भी शामिल है।

विज्ञापन
Property worth Rs 1.15 crore of drug smugglers seized in Barnala
नशा तस्करों के घर पर नोटिस चस्पा करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बरनाला में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में 1.15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने 3 अलग-अलग नशा तस्करी के घरों पर संपत्ति जब्त करने के ऑर्डर चस्पा किए हैं। यह कार्रवाई बरनाला के 2 और शेरपुर के एक नशा तस्कर के खिलाफ की गई है। इन तस्करों में एक महिला भी शामिल है, जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह ने कहा बरनाला थाना सिटी के एसएचओ कुलजिंदर सिंह व उनकी टीम ने बेहतरीन काम किया है। जिन्होंने 3 अलग-अलग मामलों में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68एफ का उपयोग करते हुए प्रस्ताव तैयार किए हैं। जिसके तहत नशा तस्करी के जरिए बनाई गई संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश प्राप्त कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन




पहले मामले में बरनाला के गुरु तेग बहादुर नगर निवासी जसवीर सिंह के मकान को फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा रामबाग की पिछली बस्ती में मलकीत सिंह और मनी के दो अलग-अलग रिहायशी मकान और एक स्विफ्ट कार को फ्रीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शेरपुर निवासी मोना नामक महिला के मकान को फ्रीज कर दिया गया है। आज पुलिस ने इन घरों पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि जब्त संपत्ति की कुल कीमत 1 करोड़ 15 लाख रुपये है। 


उन्होंने कहा नशा तस्करी से संबंधित किसी भी संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया जारी रहेगी और नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई नशा तस्करी के कारण संपत्ति बनाई जाती है, तो वह पंजाब पुलिस की नजरों से बच नहीं सकेगी और तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed