फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   progressive punjab_agriculture summit_cm badal_punjab

प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट 16 फरवरी से

Fri, 27 Dec 2013 03:51 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Dec 2013 03:51 PM IST
विज्ञापन
progressive punjab_agriculture summit_cm badal_punjab
पंजाब सरकार मोहाली के चप्पड़ चिड़ी में 16 फरवरी को प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट-2014 आयोजित करेगी। इस पांच दिवसीय सम्मेलन की मंजूरी मुख्यमंत्री बादल ने एक उच्चस्तरीय बैठक में दी।
विज्ञापन


पंजाब भवन में आयोजित बैठक में बादल ने स्पष्ट किया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्य की खेती आधारित आर्थिकता को प्रोत्साहन देना और राज्य के कृषि विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए विभिन्न तकनीकी पक्षों का प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन


यह किसानों को राज्य सरकार की कृषि विविधता स्कीम के तहत कृषि संबंधित व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों का पता लगाने और उनकी सम्मेलन में मौजूदगी को विश्वसनीय बनाने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने उन्नत किसानों, कृषि विशेषज्ञों और प्रमुख कृषि कंपनियों को निमंत्रण पत्र भेजने के लिए कहा है।

बादल ने कृषि विविद्य लुधियाना, गड़वासू और संबंधित विभागों को उचित तालमेल बनाने के लिए कहा है ताकि इस सम्मेलन को सफल बनाया जा सके। बादल ने आशा व्यक्त की कि यह सम्मेलन खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए नए रास्ते खोलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि 16 फरवरी के उद्घाटन समारोह के बाद एक प्रभावशाली खेती प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। लगभग 50 एकड़ में लगाई जाने वाली इस प्रदर्शनी में लगभग 400 स्टाल होंगे।


खेती से संबंधित विषयों पर लगभग 12 तकनीकी सत्र होगे। अंतिम दो दिन बागवानी को समर्पित होंगे। इसी दौरान प्रमुख वैज्ञानिक, उन्नत किसानों, शोधकर्ताओं और प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed