{"_id":"f44ac1a5c27a7ff5b3b53aa17c53c2e1","slug":"prof-chawla-wrote-to-the-commissioner-on-noise-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. चावला ने शोर प्रदूषण पर कमिश्नर को पत्र लिखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. चावला ने शोर प्रदूषण पर कमिश्नर को पत्र लिखा
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 10 Oct 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो लक्ष्मी कांता चावला ने गुरु नगरी में शोर प्रदूषण को गंभीरता से लेने और इसके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस कमिश्नर अमृतसर को एक पत्र लिखा है।
पत्र में उन्होंने लिखा है कि दो अक्तूबर को कमिश्नर अमृतसर ने सभी जिला वासियों को रात दस बजे के बाद लाउड स्पीकर का प्रयोग न करें, आवाज घर और मैरिज पैलेस के अंदर ही रहने की चेतावनी दी थीं।
लेकिन अफसोस है कि इन आदेशों का शहर पालन नहीं कर रहा है और पालन करवाने के लिए कोई प्रयास प्रशासन की ओर से नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर आदेश लागू ही नहीं करवा सकते है, तो जारी क्यों किया गया।
विज्ञापन
प्रो. चावला ने कहा कि एक ओर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को आधार बनाकर जलियांवाला बाग मार्केट तोड़ दी गई। वहीं, उसी सुप्रीम कोर्ट के शोर मचाने संबंधी आदेशों की धज्जियां प्रशासन की नाक तले उड़ाई जा रही हैं।
उन्होंने पत्र में कमिश्नर से कहा कि पुलिस प्रशासन या तो जनता को बता दें कि यहां किसी का आदेश नहीं चलता है, या फिर पुलिस प्रशासन लाउड स्पीकर का दुुरुपयोग बंद करवाए।
यदि प्रशासन ऐसा करने में असफल हो रहा है तो हाथ खड़े कर दें कि वह कानून लागू नहीं करवा सकते है।