फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   production warrant issued in two cases against Gurmeet Ram Rahim in Bargadi sacrilege case

बरगाड़ी बेअदबी केस: गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ीं, दो मामलों में प्रोडक्शन वारंट जारी

Thu, 21 Apr 2022 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 11:03 AM IST
सार

बरगाड़ी बेअदबी केस में बनी एसआईटी डेरा मुखी से पूछताछ करना चाहती है, जिसके चलते एसआईटी द्वारा अदालत में अर्जी देकर प्रोडक्शन वारंट की मांग की गई थी।

विज्ञापन
production warrant issued in two cases against Gurmeet Ram Rahim in Bargadi sacrilege case
गुरमीत राम रहीम सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से संबंधित तीनों घटनाओं में चार्जशीट किए जा चुके डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इन घटनाओं की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने बेअदबी और विवादित पोस्टर लगाने की घटनाओं में जेएमआईसी फरीदकोट की अदालत से डेरा प्रमुख के प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए हैं। 

विज्ञापन


अदालत ने रोहतक की सुनारिया जेल के अधीक्षक को इन दोनों मामलों में डेरा प्रमुख को 4 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश करने की हिदायतें दी हैं। कुछ दिन पहले ही एसआईटी ने इन दोनों घटनाओं में डेरा प्रमुख के खिलाफ अदालत में पूरक चालान पेश कर दिया था। बेअदबी मामले से जुड़ी पावन स्वरूप चोरी किए जाने की घटना में डेरा प्रमुख पहले से ही चार्जशीट है। 
विज्ञापन


बरगाड़ी बेअदबी मामले में कुल तीन घटनाएं सामने आई थी जिसमें सबसे पहले एक जून 2015 को बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरूप चोरी किया गया था और बाद में 24 सितंबर 2015 को इसी गुरुद्वारा साहिब के बाहर विवादित पोस्टर लगाकर बेअदबी करने की धमकी दी गई थी। इसके कुछ समय बाद 12 अक्तूबर 2015 को बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर पावन स्वरूप की बेअदबी की गई। इन घटनाओं में पंजाब पुलिस की एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायी गिरफ्तार किए थे और सबसे पहले पावन स्वरूप चोरी केस (एफआईआर नंबर 63) में डेरा प्रमुख सहित डेरा की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्य भी नामजद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी केस में पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर एसआईटी ने सुनारिया जेल में जाकर डेरा प्रमुख से पूछताछ की थी जिसके आधार पर एसआईटी ने डेरा प्रमुख को बाकी दो घटनाओं विवादित पोस्टर केस (एफआईआर नंबर 117) और बरगाड़ी बेअदबी (एफआईआर नंबर 128) में भी नामजद करते हुए उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इस पर 4 मई को सुनवाई तय है और डेरा प्रमुख की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हाजिरी यकीनी बनाने के लिए एसआईटी ने डेरा प्रमुख के प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed