{"_id":"663be609c2e718d2f5307ef73c66c5ef","slug":"pro-arrest-demand-doctors-dharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरओ की गिरफ्तारी की मांग पर डॉक्टरों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरओ की गिरफ्तारी की मांग पर डॉक्टरों का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
Updated Tue, 20 May 2014 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाश अस्पताल में तोड़फोड़ और जलाने के मामले में आईएमए द्वारा जिला स्तर पर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल करके फिर धरना लगा दिया है।
डॉक्टरों के धरने के कारण मंगलवार को जिले की सरकारी और प्राइवेट डाक्टरी सेवाएं पूरी तरह बंद रही। डॉक्टरों ने मांग रखी है कि इस मामले में आदेश अस्पताल भुच्चो के पीआरओ हरप्रीत सिंह बादल का नाम शामिल करके उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इसके बगैर न वह धरने से हटेंगे और न ही अपनी हड़ताल खोलेंगे। इसको लेकर पुलिस प्रशासन के साथ डॉक्टरों की बातचीत चलती रही, लेकिन डॉक्टर अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।
मंगलवार सुबह से ही आईएमए द्वारा लगाए जिला स्तरीय धरने में आकाश अस्पताल के डॉ. आकाशदीप गर्ग भी परिवार समेत बैठे। इस दौरान जत्थेबंदी के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राम भारद्वाज, जिलाध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह रायपुरी ने कहा कि मानसा के एक बच्चे नरिंदर गर्ग की मौत के बाद आदेश अस्पताल भुच्चो के पीआरओ हरप्रीत सिंह बादल ने लोगों को भड़काया और पुलिस की मौजूदगी में थाने में डॉ. आकाशदीप को जलील किया। डॉक्टरों ने कहा कि डॉक्टर के अस्पताल, घर को फूंकने के पीछे हरप्रीत का हाथ है और जब तक पुलिस उस पर पर्चा दर्ज करके उसको गिरफ्तार नहीं करती, डॉक्टरों का यह रोष पंजाब स्तर तक पहुंच जाएगा और इसलिए पूरे पंजाब में भी हड़ताल की नौबत आ सकती है।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि आग लगाने वाले व्यक्तियों की फुटेज को देखते समय एसएसपी, एसपी, आईएमए के दो व्यक्ति और शहर के दो व्यक्ति बैठाए जाएं, जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई न की तो बुधवार से प्रांतीय कमेटी को साथ लेकर मानसा में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं आकाश अस्पताल व घर को जलाने के मामले में थाना सिटी-1 की पुलिस ने एक और नौजवान दीपक कुमार गग्गी पुत्र राजकुमार वासी वार्ड नंबर 13 मानसा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि कईयों को हिरासत में भी लिया गया है।