फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   private school bus overturned due to smoke from fire in field

बटाला: खेत में नाड़ को लगी आग के धुंए से एक निजी स्कूल की बस पलटी, 32 में से सात बच्चे झुलसे, घटना की होगी जांच

Wed, 04 May 2022 07:10 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला। 
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 04 May 2022 07:10 PM IST
सार

गांव बिजलीवाल के पास खेत में जल रहे नाड़ की वजह से एक निजी स्कूल की एक बस पलट गई। इस हादसे में सात बच्चे आग से झुलस गए। जिनको उपचार के लिए बटाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
private school bus overturned due to smoke from fire in field
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव बिजलीवाल के पास बुधवार दोपहर बाद दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में जल रहे नाड़ की वजह से एक निजी स्कूल की एक बस पलट गई। जिससे बस में आग लग गई। स्कूली बस बच्चों को उन्हें घर-घर छोड़ने जा रही थी। इस हादसे में सात बच्चे आग से झुलस गए। जिनको उपचार के लिए बटाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर छुट्टी के बाद स्कूली बस गांव नया पिंड बरकीवाल की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में गांव बिजलीवाल के पास खेतों में किसी ने नाड़ में आग लगाई हुई थी। नाड़ में आग की वजह से बहुत धुंआ उठ रहा था। धुंए के चलते चालक को रास्ता देखने में दिक्कत हुई, परिणाम स्वरूप संतुलन बिगड़ गया और बस खेत में पलट गई,  जिससे आग लग गई।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुन स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बस में सवार बच्चों को बाहर निकाला । बताया जा रहा है कि बस में करीब 32 बच्चे थे। जिसमें सात बच्चे झुलस गए। घायल बच्चों को बटाला के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। चार बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 3 बच्चों का इलाज अभी चल रहा है। स्कूली बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। बता दें कि किसानों द्वारा अपने खेतों में नाड़ को आग लगाना सरकार द्वारा प्रतिबंधित है। बावजूद इसके सरेआम खेतों में नाड़ को आग लगाई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बटाला के एसडीएम अस्पताल पहुंचे बच्चों का हाल जानने

अस्पताल में बच्चों का हाल जानने पहुंचे बटाला के एसडीएम राम सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच पड़ताल की जाएगी कि यह हादसा कैसे हुआ। इसके बाद जांच में जो सामने आएगा,उसके अनुसार ही बनती कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने आगे बताया कि जो बसें सेफ स्कूल वाहन स्कीम आधीन नही चल रहीं,उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 


 

क्या कहना है बस चालक जगप्रीत सिंह का

इस हादसे के बारे में चालक जगप्रीत सिंह ने बताया कि जब वह बस लेकर जा रहा था तो खेतों में नाड़ में आग लगी हुई थी और गहरा धुंआ था। एक दम से हवा का तेज झोका आया। अचानक धुंआ बस में भर गया। इसी दौरान बच्चे चिल्लाने लगे तो एक बच्चा उस पर गिर गया। एक दम से बस खेत में पलट गई। सभी बच्चों के बाहर निकलने के बाद बस को आग लग गई। बच्चों को बाहर निकालने में गांव के लोगों ने उसकी मदद की।


 

क्या कहना है एसएचओ थाना किला लाल सिंह का

इस संबंध में थाना किला लाल सिंह के एसएचओ सुखइंदर सिंह ने बताया कि गलती दोनों ही पक्षों की है। पहले तो गलती ड्राइवर की है जिसने इतना धुंआ और आग को देखते हुए अपनी बस आगे निकालने का प्रयास किया। दूसरी गलती खेत मालिक की है जिसने अपने खेत की नाड़ में आग लगाई। एसएचओ ने बताया कि थाना किला लाल सिंह में बस चालक और खेत मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

गेहूं के खेत में स्कूल बस में लगी आग की घटना की होगी जांच
गुरदासपुर जिले के अंतर्गत गेहूं के खेत में फंसी स्कूली बस में लगी आग की पंजाब सरकार जांच कराएगी। शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस मामले की जांच के लिए गुरदासपुर के डीसी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने जांच रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर पूरी करने की हिदायत दी है। इस घटना में बस में सवार सात बच्चे झुलस गए हैं। यह घटना किला लाल सिंह थाना क्षेत्र की है। बिजलीवाल गांव के गुरु हर राय पब्लिक स्कूल की बस 32 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी वह गेहूं के खेत में पलट गई। घटना बुधवार को दोपहर में स्कूल खुलने के बाद की है। इस दौरान बस से डीजल का रिसाव हो गया और गेहूं की पराली से आग पकड़ ली। आसपास के गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने लगे। इसके बाद भी बस में सवार सात बच्चे झुलस गए। डीसी इश्फाक ने बताया कि उन्होंने जिला रेड क्रॉस को बच्चों के इलाज का खर्च वहन करने का आदेश दिया है। उन्हें बटाला सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें खतरे से बाहर घोषित कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed