फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Principal secretary of former CM Parkash Badal and two former IPS officer summoned in Kotkapura sacrilege case

कोटकपूरा बेअदबी मामला: पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल के प्रिंसिपल सचिव व दो पूर्व IPS अधिकारी तलब, SIT ने भेजे समन

Sat, 04 Mar 2023 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 09:56 PM IST
सार

सोमवार को चंडीगढ़ में सेक्टर-32 पुलिस आफिसर इंस्टीट्यूट में पूछताछ होगी। कोटकपूरा मामले में एक सप्ताह पहले ही एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की थी। दोनों पूर्व पुलिस अधिकारियों से पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन
Principal secretary of former CM Parkash Badal and two former IPS officer summoned in Kotkapura sacrilege case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2015 में कोटकपूरा बेअदबी मामले की जा कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अब इस मामले में दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के तत्कालीन प्रिंसिपल सचिव को तलब किया है।

विज्ञापन


इन अधिकारियों में पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी, पूर्व आईजी रणबीर सिंह खटड़ा और आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ का नाम शामिल है। एसआईटी ने उन्हें सोमवार को सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस पुलिस आफिसर इंस्टीट्यूट सेक्टर-32 में बुलाया है। वहीं उनसे सवाल जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन


कोटकपूरा मामले में एक सप्ताह पहले ही एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद मामले में एडीजीपी लालकृष्ण यादव के नेतृत्व वाली एसआईटी ने दो पूर्व आईपीएस अधिकारियों को एक आईएस को तलब किया। बेअदबी की घटना के समय पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी एडीजीपी के पद पर थे। वह कोटकपूरा में अभियान की निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पूर्व आईजी रणबीर सिंह खटड़ा उस समय डीआईजी-जालंधर रेंज थे, जो अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद थे। एक अन्य आईएएस अधिकारी गगनदीप सिंह बराड़ से पूछताछ की जाएगी। एसआईटी ने उन्हें 14 अक्टूबर 2015 और 7 अगस्त 2018 को कोटकपूरा सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज दो एफआईआर के संबंध में एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।


सूत्रों के अनुसार तो इस मामले में अब एसआईटी इनसे जानने की कोशिश करेगी कि आखिर उस समय असल में क्या हुआ। किसकी तरफ से आदेश दिए गए थे। मुख्यमंत्री को घटना के बारे में अवगत कौन करवा रहा था। याद रहे कि इस मामले में गगनदीप सिंह बराड़ से एसआईटी पहली बार पूछताछ करने जा रही है। जबकि दो दोनों पूर्व पुलिस अधिकारियों से पहले भी पूछताछ हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed