फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Press Conference of Punjab Congress President Navjot Sidhu in Amritsar

अमृतसर: नवजोत सिद्धू ने बादल-कैप्टन को बताया एक, कहा-उनको समर्थन का मतलब पंजाब को पीछे ले जाना होगा

Fri, 18 Feb 2022 01:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 01:40 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू को इस बार अकाली दल के बिक्रम मजीठिया से चुनौती मिल रही है। तगड़े मुकाबले में फंसे सिद्धू ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

विज्ञापन
Press Conference of Punjab Congress President Navjot Sidhu in Amritsar
अमृतसर में पत्रकारों से बात करते नवजोत सिद्धू। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू इस बार अमृतसर पूर्वी सीट से मैदान में हैं। अकाली दल के बिक्रम मजीठिया उनके सामने खड़े हैं। तगड़े मुकाबले में फंसे सिद्धू ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को अमृतसर में नए बनाए गए भंडारी ब्रिज के ऊपर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धू ने कहा कि बादलों की ओर या फिर कैप्टन की तरफ जाने का मतलब है पंजाब को 25 साल पीछे ले जाना। अब यह फैसला लोगों को लेना है कि वह विकास की तरफ जाना चाहते हैं या पंजाब को पीछे लेकर जाना चाहते हैं। सिद्धू ने कहा कि बादल और कैप्टन अपनी लकीर को बड़ी नहीं करते बल्कि दूसरी लकीर को मिटाने की कोशिश करते हैं। सिद्धू ने अपना जिक्र करते हुए कहा कि बदलाव लाना है तो यह आदमी एक योजना के साथ आपके सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed