{"_id":"6434fe8454866148e8071d13","slug":"posters-of-mp-sunny-deol-missing-put-up-at-pathankot-railway-station-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्नी देओल गुमशुदा: पठानकोट रेलवे स्टेशन पर लगे पोस्टर, लोग बोले-न काम करवाया न दिखते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन्नी देओल गुमशुदा: पठानकोट रेलवे स्टेशन पर लगे पोस्टर, लोग बोले-न काम करवाया न दिखते हैं
Tue, 11 Apr 2023 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:00 PM IST
सार
पोस्टर लगाने वाले युवकों ने कहा कि जब से सनी देओल सांसद बने हैं तब से वह न तो पठानकोट और न ही गुरदासपुर में दिखाई दिए हैं। उन्होंने लोगों का हाल तक नहीं जाना। जो बड़े-बड़े वादे और दावे किए गए थे वह अभी तक पूरे नहीं हुए और लोग अपने सांसद को देखने को भी तरस रहे हैं।
विज्ञापन
पठानकोट रेलवे स्टेशन पर लगे सांसद सनी देओल के पोस्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
गुरदासपुर के सांसद सन्नी देओल अक्सर विवादों में रहते हैं। कुछ महीने पहले भी देओल के लोकसभा हलके में न आने की वजह से लोगों द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए थे। मंगलवार को फिर एक बार कुछ युवकों की तरफ से सांसद देओल के गुमशदगी के पोस्टर आम आदमी पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी की रहनुमाई में पठानकोट रेलवे स्टेशन बस स्टैंड पर लगाए गए।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala: मूसेवाला के Youtube पर 20M सब्सक्राइबर्स, भारत के पहले संगीत कलाकार जिसे मिली ये उपलब्धि
इस दौरान युवाओं ने कहा कि लोकसभा हलका गुरदासपुर और पठानकोट में भी सांसद की ओर से जो विकास कार्य करवाए जाने की बात कही थी, वह नहीं हो सके। इसी के रोष में पठानकोट के नौजवानों ने रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और सांसद की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए। युवकों ने कहा कि जब से सनी देओल सांसद बने हैं तब से वह न तो पठानकोट और न ही गुरदासपुर में दिखाई दिए हैं। उन्होंने लोगों का हाल तक नहीं जाना। जो बड़े-बड़े वादे और दावे किए गए थे वह अभी तक पूरे नहीं हुए और लोग अपने सांसद को देखने को भी तरस रहे हैं।