फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Posters in support of Khalistan at bus stand and SDM office in Dera Baba Nanak 

Dera Baba Nanak: डेरा बाबा नानक में मिले खालिस्तानी पोस्टर, मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 04 Jul 2022 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 12:40 PM IST
सार

सबसे पहले डेरा बाबा नानक की पुलिस ने पोस्टरों को उतारा। इन पोस्टरों पर अलगाववादी नारे लिखे हुए थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Posters in support of Khalistan at bus stand and SDM office in Dera Baba Nanak 
डेरा बाबा नानक में खालिस्तान के पोस्टर उतारता पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र डेरा बाबा नानक में सोमवार सुबह बस स्टैंड और एसडीएम ऑफिस के गेट पर खालिस्तानी पोस्टर मिले। इन पोस्टरों के मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। यह खालिस्तानी पोस्टर हाथ से लिखे गए थे। इन पोस्टरों के मिलते ही डेरा बाबा नानक के बस स्टैंड पर पंजाब पुलिस और एसएसजी के जवान पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सबसे पहले डेरा बाबा नानक की पुलिस ने खालिस्तानी पोस्टरों को जल्दी से उतारा। इन पोस्टरों पर पंजाबी भाषा में अलगाववादी नारे लिखे हुए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखकर गहनता से जांच शुरू कर दी है। वहीं डेरा बाबा नानक पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में लगी हुई है ताकि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर स्थित डेरा बाबा नानक कस्बे में इन खालिस्तानी पोस्टरों का मिलना काफी संवेदनशील माना जा रहा है। 
विज्ञापन


डेरा बाबा नानक के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि कि पुलिस डेरा बाबा नानक में लगे इन खालिस्तानी पोस्टरों को लेकर जांच कर रही है। जांच में जो सामने आएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed