फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pickup full of tomatoes fell into deep ditch near Kiratpur Punjab driver and helper injured

Accident: हिमाचल से टमाटर लेकर आ रही पिकअप कीरतपुर के पास गहरी खाई में गिरी, चालक और हेल्पर गंभीर

Tue, 25 Jun 2024 06:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 25 Jun 2024 06:10 PM IST
सार

हादसे में पिकअप चालक और हेल्पर दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को रोपड़ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Pickup full of tomatoes fell into deep ditch near Kiratpur Punjab driver and helper injured
हादसे के बाद घटना स्थल पर बिखरे टमाटर और घायलों को निकालते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

साथ लगते राज्य हिमाचल प्रदेश से टमाटरों से भरी पिकअप दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा देहनी गांव के पास हुआ है। जहां पिकअप गांव के पास एक खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में चालक के साथ हेल्पर भी सवार था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए श्री आनंदपुर साहिब स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे राजस्थान नंबर की पिकअप हिमाचल प्रदेश से टमाटर भर कर आ रही रही थी। गाड़ी जब गांव देहनी के पास पहुंची तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिस वजह से गाड़ी सीधी खाई में जा गिरी। पिकअप में टमाटर की सप्लाई राजस्थान ले जाई जा रही थी। गाड़ी गहरी खाई में गिरने से उसमें भरे टमाटरों के क्रेट बिखर गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद यह घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों की मदद से दोनों घायलों को श्री आनंदपुर साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों उन्हें रूपनगर अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद वह सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब पहुंचे। घायलों में से एक की पहचान शाहिद खान के तौर पर हुई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि दूसरे घायल व्यक्ति की एक टांग टूट गई है। दोनों को रूपनगर अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed