{"_id":"79ddf46abb95c381e7cfb165dc839aeb","slug":"petrol-pump-theft-lakh-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलिंग स्टेशन से ढाई लाख का पेट्रोल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलिंग स्टेशन से ढाई लाख का पेट्रोल चोरी
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 07 Jan 2014 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार देर रात गांव रुपाणा के एक फिलिंग स्टेशन से अज्ञात चोर करीब 3200 लीटर पेट्रोल चुरा ले गए।
चोरी पेट्रोल की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने फिलिंग स्टेेशन मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दो अलग-अलग घटनाओं चोर लाखों का सामान चुरा ले गए।
थाना सदर मुक्तसर पुलिस को दी गई शिकायत में गांव रुपाणा निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया है कि अज्ञात लोग गांव रुपाणा में स्थित उसके रुपाणा फिलिंग स्टेशन की डिंप लेने वाली पाइप का ढक्कन तोड़कर 3200 लीटर पेट्रोल चोरी कर ले गए। इस वारदात से उसे करीब दो लाख 54 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गिद्दड़बाहा में तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्तौल दिखा कर एक घर में महिला से करीब 20 हजार की नकदी और 15 तोले के आभूषण लूटकर ले गए। वहीं गांव आसा बुट्टर में कीड़ेमार दवा की दुकान से नगदी और मुक्तसर के संबंधित थानों में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
थाना कोटभाई पुलिस को दी गई शिकायत में बठिंडा रोड निवासी अर्शदीप सिंह ने बताया कि चोर उसकी गांव आसा बुट्टर में स्थित कीड़ेमार और खाद की दुकान को निशाना बनाकर पांच हजार रुपये की नगदी और एक लैपटॉप चोरी कर ले गए।