फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Vigilance investigation of power purchase agreements of Punjab has started

पंजाब के बिजली खरीद समझौतों की विजिलेंस जांच शुरू: विभाग ने चन्नी सरकार से मांगी समझौतों की कॉपियां 

Wed, 08 Dec 2021 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Dec 2021 10:29 AM IST
सार

पंजाब सरकार के पावर विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को 9 दिसंबर तक इन बिजली खरीद समझौतों से पावरकॉम के साथ-साथ उपभोक्ताओं को हो रहे वित्तीय नुकसान, समझौतों की खामियों बारे लिखित में जानकारी देने की अपील की गई है।

विज्ञापन
Vigilance investigation of power purchase agreements of Punjab has started
पंजाब में बिजली खरीद समझौतों की विजिलेंस जांच शुरू। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

पंजाब के बिजली खरीद समझौतों की विजिलेंस जांच शुरू हो गई है। विजिलेंस विभाग ने जांच को तेजी के साथ आगे बढ़ाने के लिए सरकार से जहां पूर्व की बादल सरकार की ओर से किए इन बिजली समझौतों की कॉपियां मांगी हैं। वहीं मामले में चीफ विजिलेंस कमीशन दफ्तर की मदद करने के लिए पावरकॉम के एक वरिष्ठ अधिकारी को भी तैनात करने की मांग की है।

विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस विभाग ने पत्र लिखकर चन्नी सरकार से साल 2007 से लेकर 2017 के बीच तत्कालीन बादल सरकार और प्राइवेट कंपनियों के बीच हुए बिजली खरीद समझौतों की कॉपियां मुहैया कराने को कहा है। साथ ही पावरकॉम को साल 2007 से 2017 के बीच खास तौर से पैडी के पीक सीजन के दौरान विभिन्न ग्रिडों से मिलने वाली बिजली के रेटों में अंतर संबंधी अह्म जानकारी देने को भी कहा गया है। ताकि पता लग सके कि प्राइवेट कंपनियां कितनी महंगी बिजली पावरकॉम को दे रही थीं। 
विज्ञापन


इसके अलावा पावरकॉम के एक सीनियर अधिकारी को चीफ विजिलेंस कमीशन दफ्तर की इस मामले में जांच दौरान मदद को तैनात करने के लिए कहा गया है। पत्र में लिखा गया है कि इस अधिकारी को जल्द से जल्द लगाया जाए जिससे जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके। साथ ही पंजाब सरकार के पावर विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी को 9 दिसंबर तक इन बिजली खरीद समझौतों से पावरकॉम के साथ-साथ उपभोक्ताओं को हो रहे वित्तीय नुकसान, समझौतों की खामियों बारे लिखित में जानकारी देने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed