फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unrest in Congress against Patiala candidate Dr. Dharmbir gandhi

Patiala: पटियाला में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किल, पार्टी उम्मीदवार डॉ. गांधी के खिलाफ टकसाली नेताओं ने बुलाई बैठक

Wed, 17 Apr 2024 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:55 PM IST
सार

कांग्रेस में जॉइनिंग के बाद से डॉ. धर्मवीर गांधी का टकसाली कांग्रेसियों की तरफ से सख्त विरोध हो रहा है। पूर्व विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, मदन लाल जलालपुर, रजिंदर सिंह समेत पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह ने डॉ. गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है।

विज्ञापन
Unrest in Congress against Patiala candidate Dr. Dharmbir gandhi
धर्मवीर गांधी - फोटो : twitter @DharamvirGandhi

विस्तार

पटियाला लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार विरोध जताने के बावजूद पार्टी हाईकमान की ओर से डॉ. गांधी को टिकट दिए जाने से टकसाली कांग्रेसियों में खासी नाराजगी है। ऐसे में टकसाली कांग्रेसियों ने अपने बागी तेवर दिखाते हुए 20 अप्रैल को राजपुरा में एक सभा बुलाई है। 

विज्ञापन


अमर उजाला से बात करते पूर्व विधायक हरदियाल सिंह कंबोज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि डॉ. गांधी को टिकट दिए जाने से टकसाली कांग्रेसियों में रोष है और इसलिए सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करने के लिए 20 अप्रैल को राजपुरा में सभा रखी गई है। इसमें पूर्व विधायकों एवं मंत्रियों से बैठक कर आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस में जॉइनिंग के बाद से डॉ. धर्मवीर गांधी का टकसाली कांग्रेसियों की तरफ से सख्त विरोध हो रहा है। पूर्व विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, मदन लाल जलालपुर, रजिंदर सिंह समेत पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह ने डॉ. गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है। टकसाली नेताओं की नाराजगी को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाकर बैठक भी की थी, लेकिन कोई समाधान अब तक निकल नहीं पाया है। अब टकसाली नेता 20 अप्रैल को राजपुरा में सभा कर आगे की रणनीति बनाएंगे। 
विज्ञापन


नहीं मानें तो कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं टकसाली नेता
टकसाली कांग्रेसियों की नाराजगी से पार्टी को चुनावों में नुकसान हो सकता है। दरअसल हरदियाल सिंह कंबोज का राजपुरा, मदन लाल जलालपुर का घन्नौर, लाल सिंह का सन्नौर और राजिंदर सिंह का समाना के वोटरों में काफी प्रभाव है। राजपुरा, घन्नौर व सन्नौर विधानसभा हलकों में कंबोज बिरादरी का दबदबा भी है और हरदियाल सिंह व लाल सिंह इसी बिरादरी से हैं। ऐसे में इन नेताओं का साथ न चलने से कांग्रेस के लिए महंगा पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed