फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Uncle along with his sons shot his nephew in a land dispute, he is seriously injured

Patiala News: जमीन विवाद में ताया ने बेटों के साथ मिल भतीजे को मारी गोली, गंभीर

Wed, 04 Jun 2025 11:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Uncle along with his sons shot his nephew in a land dispute, he is seriously injured
पातड़ां के गांव डेरा फौजी सिंह वाला ढाबी गुजरा की घटना
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। थाना पातड़ां के अधीन पड़ते गांव डेरा फौजी सिंह वाला ढाबी गुजरा में जमीन विवाद के चलते ताया की ओर से अपने दो बेटों के साथ मिलकर भतीजे के गोली मारकर उसे गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है। युवक सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है।
पुलिस ने आरोपी ताया व उसके बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों में सतपाल सिंह व उसके बेटे गुरजीत सिंह व निर्मल सिंह शामिल हैं। वहीं, घायल युवक की पहचान 32 साल के गुरदर्शन सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक गुरदर्शन सिंह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर सिंह के मुताबिक घायल युवक गुरदर्शन सिंह के पिता राजिंदर सिंह का पैतृक जमीन को लेकर अपने बड़े भाई सतपाल सिंह के साथ विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों के खेत साथ लगते हैं। 2 जून को शाम करीब छह बजे आरोपी सतपाल सिंह ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने खेत के साथ लगते छोटे भाई की जमीन में से भी आधा किला पर वाही कर दी और साथ ही उनके साथ काफी गाली-गलौज भी की। बाद में देर शाम जब गुरदर्शन सिंह स्कूटी अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपियों ने गुरदर्शन सिंह को घेर लिया और ताया सतपाल सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ जान से मारने देने की नीयत से उस पर गोली चला दी। यह गोली गुरदर्शन सिंह के सिर पर से निकल गई। दूसरी गोली गुरदर्शन सिंह की गर्दन के पास निकल गया और तीसरी गोली उसकी बाई जांघ में जाकर लगी। यही नहीं आरोपियों ने गुरदर्शन सिंह के सिर पर ईंट भी मारी। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता राजिंदर सिंह के मुताबिक गोली जांघ के अंदर हड्डी में जाकर फंस गई है, ऑपरेशन करके इसे निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि फौज से बतौर हवलदार रिटायर होने के बाद वह खेतीबाड़ी करते हैं। बेटा एमटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। पुलिस के मुताबिक पैतृक जमीन के बंटवारे संबंधी कोई कागज नहीं है। इसके चलते दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed