फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The campaign will continue till Punjab is made drug free: Barsat

पंजाब को नशा मुक्त बनाने तक मुहिम जारी रहेगी: बरसट

Sat, 02 Aug 2025 07:34 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
The campaign will continue till Punjab is made drug free: Barsat
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब सरकार की ओर से राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान राज्य में नशे के खत्म होने तक जारी रहेगा। यह बात पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने शनिवार को पटियाला दफ्तर में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से युद्ध नशे के विरुद्ध तहत पाठ्यक्रम भी पढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न गांवों की पंचायतों सहित आम लोग पहुंचे। जिन्होंने बरसट को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य के 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed