Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Daytime temperatures in Punjab have dropped, while nighttime temperatures remain 3.2 degrees above normal.

Patiala News: पंजाब में दिन का पारा गिरा, रात का सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा

Mon, 09 Nov 2026 07:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला Updated Mon, 09 Nov 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Daytime temperatures in Punjab have dropped, while nighttime temperatures remain 3.2 degrees above normal.
12 और 13 को कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य में दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा।
सोमवार को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.1 डिग्री की गिरावट आई। यह तापमान सामान्य के करीब बना हुआ है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान सबसे कम 12.2 डिग्री रहा। पिछले चौबीस घंटों के दौरान पंजाब में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार जताए हैं। हालांकि, 12 नवंबर से पंजाब के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। विभाग ने 12 और 13 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

अमृतसर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में यह 30.6 डिग्री और पटियाला में 30.1 डिग्री रहा। जालंधर और मोहाली में भी अधिकतम तापमान क्रमशः 30.1 और 30.2 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान अमृतसर में 15 डिग्री और लुधियाना में 13.4 डिग्री रहा। पटियाला में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री और बठिंडा में 17.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से बढ़ेगी ठंडक :
मौसम विभाग के अनुसार, 12 नवंबर से पंजाब में मौसम बदलेगा। 12 और 13 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे राज्य में ठंडक बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed