फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Student attacked with rods, injured after minor altercation in PU campus

पीयू कैंपस में मामूली तकरार के बाद छात्र पर रॉडों से जानलेवा हमला, घायल

Sun, 12 Dec 2021 11:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Student attacked with rods, injured after minor altercation in PU campus
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी में मामूली तकरार के बाद ग्राउंड में खड़े एक बीटेक के छात्र पर यूनिवर्सिटी के ही कुछ स्टूडेंट्स व उनके बाहरी साथियों द्वारा लोहे की रॉडों से हमला करने का मामला सामने आया है। इसमें बीटेक छात्र घायल हो गया। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामले में 9 को नामजद करने के अलावा 9 अज्ञात के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नामजद किए आरोपियों में सात यूनिवर्सिटी छात्र हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन बीटेक छात्र इंदस आर्यन ऋषि निवासी बाबा बंदा सिंह हास्टल पीयू पटियाला ने पुलिस पास बयान दिया है कि वह अपने दोस्तों के साथ पंजाबी यूनिवर्सिटी के ग्राउंड पर खड़ा था। इसी बीच यूको विभाग के छात्र नवकीरत सिंह, स्पोर्ट्स विभाग के नवी शर्मा, कंप्यूटर साइंस यूको विभाग के अनीश, प्रभजीत सिंह, बिरजू, जगबीर सिंह, कमल ढींढसा, तेजवीर सिंह, हैरी घुम्मन और करीब 9 अज्ञात नौजवान लोहे की रॉडों साथ लैस होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी नवकीरत ने उसके सिर पर रॉड से वार किया व जान से मारने की धमकियां देते वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले पीड़ित छात्र की आरोपियों साथ सीढिय़ों पर जाते समय साइड देने को लेकर तकरार हो गई थी। उस समय तो मौके पर मौजूद कुछ छात्रों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत करा दिया था। लेकिन आरोपियों ने मामले की रंजिश निकालने के लिए वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित छात्र के सिर में रॉड के वार कारण टांके भी लगे हैं। पुलिस ने मामले में पीड़ित के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed