फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   solid waste management plant in Patiala Soon

पटियाला में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द

Wed, 25 Sep 2013 11:59 PM IST
अमर उजाला पटियाला
अमर उजाला पटियाला Updated Wed, 25 Sep 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
solid waste management plant in Patiala Soon

पटियाला को प्रदूषण मुक्त बनाने और सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


इसका निर्माण करीब 20 एकड़ रकबे में  किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की ओर से दूधड़ गांव की पंचायत की ओर से समझौता किया जा चुका है।

यह जानकारी डीसी जीके सिंह ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की बुधवार को ली बैठक की प्रधानगी करते हुए दी।

डीसी ने सभी नगर काउंसिलों के कार्यकारी अधिकारियों को हिदायत की कि ट्रिब्यूनल की हिदायतों के मुताबिक कूडा कर्कट को उठाने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं और इस संबंध में लोगों में भी जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


डीसी ने पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को हिदायत की कि कामर्शियल क्षेत्रों में चलने वाले डीजल जनरेटिंग सेटों संबंधी नियमों पर अमल करते हुए धुआं व ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले जनरेटरों को तुरंत बंद कराए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने हिदायत की कि जो दुकानदार 10 दिनों के अंदर-अंदर अपने डीजी सेटों को चलाने की मंजूरी नहीं लेंगे, उनके जरनेटरों को सील किया जाए।

उन्होंने बताया कि इस संबंधी एसडीएम, डीएसपी, नगर काउंसिल के कार्यसाधक अधिकारी व प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों पर आधारित कमेटी का गठन किया गया है।

जो ट्रिब्यूनल की हिदायतों मुताबिक कार्रवाई करेगी। साथ ही सभी एसडीएम और ट्रांसपोर्ट महकमे के अधिकारियों को हिदायत की कि जिले में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और प्रेशर हार्नों का इस्तेमाल न करने बारे नौजवानों को जागरूक किया जाए।

इस मौके पर डीसी ने उन मैरिज पैलेसों, धार्मिक संस्थाओं, विवाह समागमों समेत अन्य जगहों पर बिना मंजूरी व निर्धारित समय के साथ-साथ निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में लाउड स्पीकर व डीजे चलाने पर रोक लगाने के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

इस मौके पर एडीसी अमृत कौर गिल, एसडीएम गुरपाल सिंह चहल, एसडीएम समाना सुखविंदर सिंह गिल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed