फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sidhu targeted the Badals by tweeting again

सिद्धू ने फिर ट्वीट कर बादलों पर साधा निशाना

Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sidhu targeted the Badals by tweeting again
पंजाब में पैदा बिजली संकट को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू लगातार शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर से ट्वीट करके सिद्धू ने बादलों को निशाना बनाया।
विज्ञापन

सिद्धू ने ट्वीट करके लिखा कि बादल की ओर से हस्ताक्षरित बिजली खरीद समझौते पंजाब को लूट रहे हैं। इन समझौतों के खिलाफ कानूनी विकल्प सीमित हैं, क्योंकि इन समझौतों को अदालतों की ओर से सुरक्षित किया गया है। इससे बचने का एकमात्र तरीका पंजाब विधानसभा की ओर से एक नया कानून बनाना है, जो बिजली खरीद मूल्य सीमा तय करेगा, स्थिति बहाल करेगा और इन जनविरोधी समझौतों को रद कर देगा।
विज्ञापन

दूसरे ट्वीट में सिद्धू ने लिखा कि बिजली खरीद समझौतों पर एक श्वेत पत्र विधानसभा में लाया जाना चाहिए, ताकि इन भ्रष्ट समझौतों को जनता की अदालत में बादल व अन्य लोगों के प्रति जवाबदेह बनाया जा सके। लिखा कि वह 2017 से इस संबंधी मांग कर रहे हैं। हां, लेकिन नौकरशाही का दबदबा है। इस विभाग में जनता के चुने गए मंत्रियों को अधर में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed