{"_id":"efb71c8fd5c92123fd87dc9d1675e2bc","slug":"shiva-akhil-win-bout","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवा थापा, अखिल कुमार ने जीते अपने बाउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवा थापा, अखिल कुमार ने जीते अपने बाउट
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 10 May 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में कामनवेल्थ और एशियन गेम्स के लिए संभावितों के कोर ग्रुप की सिलेक्शन को शुरू हुए ट्रायल के दूसरे दिन शनिवार को शिवा थापा, एल देविंदरों सिंह समेत सभी दिग्गज बॉक्सरों ने अपने-अपने बाउट जीत लिए। खबर लिखे जाने तक स्टार बॉक्सर विजेंदर सिंह की बाउट नहीं हुई थी।
शनिवार को हुए ट्रायल में पहली बाउट 60 किलो कैटेगरी में अखिल कुमार और संतोष सिंह में रही। शुक्रवार को ट्रायल के पहले ही दिन रोहित टोकास से बाउट हारने वाले अखिल कुमार का प्रदर्शन आज अच्छा रहा। उन्होंने अपने विरोधी संतोष सिंह को हरा दिया। 69 किलोग्राम कैटेगरी में जयदीप ने बाउट जीता। उन्होंने मुनीश पंवार को हराया।
वहीं 75 किलोग्राम वेट कैटेगरी में संदीप ने कैलाश गिल, 81 किलोग्राम में अभिषेक बेनीवाल ने आकाश कुमार, 49 किलोग्राम कैटेगरी में एल देविंदरों सिंह नेे पंकज सैनी को हराया। 49 किलोग्राम वेट में ही अमनदीप सिंह ने नवीन कुमार, 52 किलोग्राम में मदन लाल ने गौरव विदुरी, 52 में ही संतोष हरिजन ने सुनील को, 56 किलोग्राम में शिवा थापा ने वी दुर्गा राव को हराया। 56 किलोग्राम वेट कैटेगरी में ही मोहम्मद हुसैन ने अमन इंदौरा को, 60 किलोग्राम में विकास मलिक ने रोहित टोकास को, धीरज ने अनिल कुमार को और 64 किलोग्राम में मनोज कुमार ने नरिंदर सिंह को हराया।