फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Public School, Nabha, Foundation Day, the students honored, Governor, Patiala

शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे आएं स्टूडेंट्स : राज्यपाल

Sat, 29 Oct 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 29 Oct 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
 Punjab Public School, Nabha, Foundation Day, the students honored, Governor, Patiala
नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल में 57वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ स्टूडेंट्स को हर क्षेत्र में आगे आकर अपनी प्रतिभा में निखार लाना चाहिए। वह नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल के 57वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय समागम के समापन मौके बोल रहे थे। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने पीपीएस स्कूल की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में डाले जा रहे योगदान के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि इस स्कूल ने देश को कई समाज शास्त्री, राजनेता, शिक्षा शास्त्री. आईएएस और आईपीएस अधिकारी दिए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को पुरस्कार व ट्राफियां देकर नवाजा। सीनियर जमुना हाउस को स्कूल के बेस्ट हाउस का अवार्ड दिया गया। जमुना हाउस को देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की ओर से प्रायोजित काक हाउस ट्राफी दी गई। स्कूल के एथलीट लवप्रीत सिंह को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा के क्षेत्र में शानदार योगदान देने के लिए स्कूल के पूर्व स्टूडेंट्स डा. सतीश जैन को प्रतिष्ठित रोल आफ आनर अवार्ड दिया गया। पूर्व संगीत एवं इतिहास टीचर केसी टंडव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर नवाजा गया। 


इस मौके पर राज्यपाल ने स्कूल में लगी प्रदर्शनियां भी देखीं। समागम में एनसीसी कैडिटों की परेड, ताइक्वांडो, पीटी डिस्पले, जिम्नास्टिक, घुड़सवारी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। समागम के अंत में स्कूल हेडमास्टर डा. जगप्रीत सिंह ने मुख्य मेहमान राज्यपाल को सम्मान चिन्ह देकर नवाजा।गौरतलब है कि 26 अक्तूबर से चल रहे स्थापना दिवस समागम की शुरुआत सिल्वर जुबली बैच के स्कूल में आने से हुई थी। स्कूल के पुराने स्टूडेंट्स ने आकर अपने स्कूल के पुराने दिनों को याद किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed