Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Alert for dense fog in Punjab for two days Visibility lessen

पंजाब में दो दिन घने कोहरे का अलर्ट: अमृतसर में दृश्यता 200 मीटर दर्ज, अधिकतम तापमान में भी गिरावट

Sat, 28 Nov 2026 10:04 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Nov 2026 10:04 AM IST
सार

कोहरे के अलर्ट के बीच पंजाब में दिन और रात के तापमान में अंतर बना हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को पंजाब का औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन के मुकाबले 0.8 डिग्री गिरा, हालांकि यह सामान्य के करीब रहा।

विज्ञापन
Alert for dense fog in Punjab for two days Visibility lessen
धुंध का अलर्ट - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार सुबह अमृतसर में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। वहीं, लुधियाना व पटियाला में 1500-1500 मीटर दर्ज की गई। राज्य में अगले दो दिन सुबह और देर रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ सकता है। 29 नवंबर को भी इन जिलों में कोहरे का असर रहने की संभावना है।
विज्ञापन


सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री फरीदकोट में दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री, न्यूनतम पारा 11.2 डिग्री, लुधियाना का 25 डिग्री व न्यूनतम 7.8 डिग्री, पटियाला का अधिकतम पारा 25.2 डिग्री, न्यूनतम 9.7 डिग्री, बठिंडा का अधिकतम 27.8 डिग्री व न्यूनतम 7.4 डिग्री, गुरदासपुर का अधिकतम 24.4 डिग्री व न्यूनतम 11.6 डिग्री, बरनाला का 25.6 डिग्री व न्यूनतम 12.1 डिग्री, संगरूर का अधिकतम 26.2 डिग्री व न्यूनतम 9.3 डिग्री, फिरोजपुर का अधिकतम 27.7 डिग्री व न्यूनतम 9.3 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी आगे बढ़ चुका है और फिलहाल क्षेत्र में सामान्य तौर पर शुष्क हवाएं चल रही हैं। ऐसे में दिन के समय मौसम साफ रहने, जबकि सुबह और रात के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed