{"_id":"574027be4f1c1b464aac6e8e","slug":"punjab-power-demand-peak-farmers-issue-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पीक पर पहुंची बिजली की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पीक पर पहुंची बिजली की डिमांड
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 21 May 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारे में उछाल के साथ ही पंजाब में बिजली की डिमांड पीक पर पहुंच गई है। पिछले साल आज ही के दिन की तुलना में बिजली की मांग में यह इजाफा 28 फीसदी से ज्यादा है। इसे लेकर पावरकॉम अधिकारी चिंता में पड़ गए हैं। आने वाले दिनों में पैडी सीजन भी शुरू हो जाएगा और उधर गर्मी और बढ़ेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसे में बिजली की मांग 3000 लाख यूनिट रोजाना तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
पंजाब में पारा 42 डिग्री पहुंच गया है और इस भीषण गर्मी में शुक्रवार को बिजली की मांग पीक पर पहुंच गई। जहां बुधवार तक बिजली की डिमांड 1700 लाख यूनिट थी, वहीं शुक्रवार को मांग बढ़कर 1860 लाख यूनिट पहुंच गई। पिछले साल आज ही के दिन बिजली की मांग 1300 लाख यूनिट थी। बिजली की डिमांड में यह वृद्धि 28 फीसदी से अधिक है। इससे पावरकॉम अधिकारी चिंता में पड़ गए हैं क्योंकि कुछ ही दिनों में पैडी सीजन शुरू होने वाला है।
वरकॉम ने किसानों को रोजाना आठ घंटे बिजली देने का वादा किया है। ऊपर से गर्मी भी और बढ़ेगी। पावरकॉम के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में बिजली की डिमांड 3000 लाख यूनिट रोजाना तक पहुंच सकती है। हालांकि अगर मानसून ठीक-ठाक रहा, तो फिर मांग ज्यादा नहीं बढ़ेगी। फिलहाल तो पावरकॉम इस बढ़ी मांग को पूरा कर पा रहा है, लेकिन अगर बिजली की मांग अनुमान के मुताबिक 3000 लाख यूनिट तक पहुंच गई, तो उस स्थिति में पावरकॉम को दिक्कतें आ सकती है। हालांकि पावरकॉम अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्थिति से निपटने के लिए समझौते किए : पावरकॉम
पावरकॉम के पीआरओ सुरजीत सिंह भट्टी के मुताबिक बिजली की मांग बढ़ने की स्थिति से निपटने के लिए पावरकॉम ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं। जहां बिजली की शार्ट टर्म के तहत खरीद के लिए विभिन्न फर्मों से समझौते कर लिए हैं। वहीं बैंकिंग सिस्टम के तहत जिन राज्यों तामिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, जेएंडके और कर्नाटक के पास पावरकॉम ने सर्दी में बिजली जमा की है, वहां से अब पैडी सीजन में ली जाएगी। इन राज्यों के पास पावरकॉम ने रोजाना 100 लाख यूनिट बिजली जमा की है। बंद पड़े यूनिट चला दिए जाएंगे।
अपने यूनिट बंद करके प्राइवेट प्लांटों से ले रहा है बिजली
पावरकॉम ने अपने थर्मल प्लांटों के चार यूनिट बंद कर रखे हैं, जबकि प्राइवेट प्लांटों तलवंडी साबो व राजपुरा से बिजली ले रहा है। इस समय पावरकॉम के बठिंडा थर्मल प्लांट के दो यूनिट, लहरां मोहब्बत के भी दो यूनिट और रोपड़ थर्मल प्लांट का एक यूनिट बंद पड़ा है।