फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, strike

पीआरटीसी ठेका मुलाजिमों ने लगाया जबरदस्त जाम

Fri, 10 Jan 2014 10:52 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 10 Jan 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
punjab, patiala, strike
मांगों को लेकर दो दिन से हड़ताल पर चल रहे पीआरटीसी के ठेका मुलाजिमों ने अपना आंदोलन उग्र करते हुए शुक्रवार को बस स्टैंड के पास बत्तियों वाले चौक पर जबरदस्त जाम लगाया।
विज्ञापन


इससे पटियाला-राजपुरा रोड पर ट्रैफिक की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई। काफी दूर-दूर तक सड़क पर जाम लगा रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम को ट्रांसपोर्ट मंत्री की ओर से मांगों को लेकर विचार के लिए 13 जनवरी को बैठक बुलाने पर धरना उठाया गया। ठेका मुलाजिमों ने फिलहाल हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीआरटीसी के पंजाब भर से जुटे बड़ी संख्या में ठेका मुलाजिमों ने सुबह नेहरू पार्क में इकट्ठा होने के बाद सरहंदी गेट से होते हुए रोष मार्च निकाला। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे से बत्तियों वाला चौक में जाम लगा दिया। इससे पटियाला-राजपुरा रोड पर ट्रैफिक की आवाजाही बुरी तरह से बाधित हुई। काफी दूर-दूर जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों को रूट बदल कर अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन आजाद संबंधित (लोक लहर दूसरी आजादी के लिए) के ओहदेदारों जसमेर सिंह, रूपिंदर सिंह ने कहा कि 10-12 साल से वे ठेके पर काम कर रहे हैं। अब और अन्याय नहीं सहा जाएगा। सभी ठेका मुलाजिमों को रेगुलर किया जाए या फिर उन्हें पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों की तर्ज पर हर महीने एक फिक्स सैलरी दी जाए। ठेका मुलाजिमों की तनख्वाहों में से हो रही नाजायज कटौतियों को भी बंद किया जाए। डिपुओं में भ्रष्ट जनरल मैनेजरों की जांच की जाए।

कम नहीं होंगी यात्रियों की मुश्किल
एसडीएम गुरपाल सिंह चहल, एसपी सिटी दलजीत सिंह राणा, तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को धरना समाप्त करने को कई बार कहा, लेकिन वे माने नहीं। शाम करीब पांच बजे जब धरनाकारियों को प्रशासन ने सूचित किया कि 13 जनवरी को ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के साथ चंडीगढ़ में उनकी बैठक कराई जाएगी, तब उन लोगों ने धरना उठाया। ठेका मुलाजिमों की हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी। इससे सवारियों की मुश्किलें अभी कम होती नजर नहीं आ रही हैं।


मांगों पर हमदर्दी से विचार : चेयरमैन
पीआरटीसी के नवनियुक्त चेयरमैन अवतार सिंह बराड़ ने हड़ताली वर्करों को ड्यूटी पर तुरंत लौटने की अपील की है। बराड़ ने एमडी भुपिंदर सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ विचार विमर्श भी किया। बराड़ ने विश्वास दिलाया कि ठेका वर्करों की जायज मांगों पर हमदर्दी के साथ विचार किया जाएगा। मांगों पर विचार के लिए 15 जनवरी को पीआरटीसी हेडआफिस में एक बैठक की जाएगी जिसमें यूनियन के नुमाइंदों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed