{"_id":"c29a2963b4904beb40d94f37047d9f8d","slug":"punjab-patiala-acid-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा में महिला को अगवा कर तेजाब फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाभा में महिला को अगवा कर तेजाब फेंका
अमर उजाला, (नाभा/पटियाला)
Updated Mon, 20 Jan 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा में एक महिला को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अगवा करके उस पर तेजाब डाल दिया। सोमवार को हुई वारदात की सूचना मिलते ही पीड़िता को नाभा के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रैफर कर दिया गया। थाना बख्शीवाला पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एएसआई अमरीक सिंह के मुताबिक, नाभा निवासी मंजू रानी (40) अपने पति से तलाक के बाद दो बच्चों के साथ अलग रह रही है। महिला के मुताबिक, सोमवार दोपहर बाद जब वह बाजार गई, तो वहां से कुछ अज्ञात लोगों ने उसे अगवा करके उस पर तेजाब डाल दिया और बाद में उसे रोहटी पुल के नजदीक फेंक कर भाग गए। जख्मी महिला को रोेहटी पुल पर खड़े एंबुलेंस स्टाफ ने तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। महिला की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि रोहटी पुल पर खड़ी एंबुलेंस की टीम को कुछ व्यक्तियों द्वारा सूचना दी गई थी कि एक महिला गांव रोहटा जाने वाले रजवाहे के पास पड़ी कराह रही है। एंबुलेंस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। महिला का मुंह बांधा हुआ था और उसके बाजूओं पर कुछ जख्म थे।
विज्ञापन
इससे लगता है कि महिला पर किसी तेजधार हथियार से हमला भी किया गया। एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने कहा कि महिला के बयानों के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। पुलिस अभी विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है।